Home » खेल » आईपीएल फ़ाइनल में मैच जिताऊ पारी खेलने वाले विराट कोहली की ने बनाया नया इतिहास, हिटमैन का कीर्तिमान ध्वस्त, गेल की कर ली बराबरी

आईपीएल फ़ाइनल में मैच जिताऊ पारी खेलने वाले विराट कोहली की ने बनाया नया इतिहास, हिटमैन का कीर्तिमान ध्वस्त, गेल की कर ली बराबरी

डेस्क। आईपीएल 2026 के विजेता का 31 मई की रात को फैसला हो गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए IPL 2026 के फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराते. . .

डेस्क। आईपीएल 2026 के विजेता का 31 मई की रात को फैसला हो गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए IPL 2026 के फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराते हुए लगातार दूसरी बार IPL खिताब अपने नाम कर लिया। इस तरह RCB ने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की बराबरी कर ली। दरअसल, RCB अब बैक टू बैक IPL ट्रॉफी जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है। IPL 2026 का खिताबी मुकाबला एकतरफा रहा। RCB ने गुजरात टाइटंस को बुरी तरह हराया।

विराट बने खिताबी जीत के हीरो

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 ओवर में ही 156 रनों का टारगेट हासिल करते हुए गुजरात का खिताब जीतने का सपना चकनाचूर कर दिया। RCB की इस धमाकेदार जीत में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का अहम योगदान रहा। उन्होंने शानदार अर्धशतक जड़ा और अंत तक नाबाद लौटे। उन्होंने 42 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्कों की बदौलत 75 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया। इस तरह किंग कोहली ने रोहित शर्मा का एक बड़ा कीर्तिमान ध्वस्त करते हुए नया इतिहास रच दिया।
दरअसल, विराट कोहली का ये IPL में 22वां प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड रहा। इसके साथ ही कोहली IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के मामले में नंबर-1 भारतीय खिलाड़ी बन गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर था। रोहित ने 21 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किया था।

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी​

विराट कोहली – 22
रोहित शर्मा – 21
एमएस धोनी – १८

IPL में रचा नया इतिहास

यही नहीं, विराट कोहली अब IPL में ओवरऑल सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के मामले में क्रिस गेल के बराबर पहुंच गए हैं। गेल ने भी 22 बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया। गौरतलब है कि IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम पर दर्ज है। एबी ने 25 बार IPL में POTM मैच अवॉर्ड जीता। IPL 2026 में विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला। कोहली सीजन में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 16 मैचों में 56 से ज्यादा के औसत और 165.85 के स्ट्राइक रेट से 675 रन जड़े। इस तरह वह IPL के लगातार 4 सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। विराट 650+ रनों वाले सीजन के साथ दो IPL खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम