डेस्क। पाकिस्तान को ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने आखिरी सुपर 8 मैच में श्रीलंका को एक बड़े अंतर से हराना होगा। अगर पाकिस्तान जीत के अंतर को बेहतर नहीं कर पाता है तो उसका रनरेट सुधरेगा नहीं और ऐसी स्थिति में न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जीएगी। तो आइए जानते हैं Pakistan को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए श्रीलंका के खिलाफ क्या करना होगा और कितने रनों से जीत दर्ज करनी जरूरी होगी….
ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर आठ स्टेज में पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदें तब फिर से जग गईं जब न्यूजीलैंड कोलंबो में इंग्लैंड से चार विकेट से हार गई। इस नतीजे ने ग्रुप 2 के समीकरण को पूरी तरह से बदल दिया और पाकिस्तान को एक लाइफलाइन दे दी।
अब तक सिर्फ एक पॉइंट के साथ — न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बारिश की वजह से मैच और इंग्लैंड से हार के बाद— अगर न्यूजीलैंड जीत जाता तो Pakistan अपने फाइनल मैच में जीत के साथ भी बाहर हो जाता।
लेकिन इंग्लैंड की जीत ने पाकिस्तान की वापसी का रास्ता खोल दिया है। ऐसे में अब पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में बेहतर अंतर से जीत दर्ज करनी होगी, जो उसे सेमीफाइनल का टिकट दिलाएगा।
ग्रुप की स्थिति और फाइनल मौका
सलमान आगा की लीडरशिप में पाकिस्तान के सामने अब एक साफ लेकिन मुश्किल काम है। उन्हें न्यूजीलैंड को नेट रन रेट पर पीछे छोड़ने के लिए अपने आखिरी सुपर 8 मुकाबले में श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना होगा। इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मैच के दौरान, एक समय ऐसा लगा कि कीवी टीम इंग्लैंड को 16.5 ओवर में 117/6 पर रोककर मैच अपने नाम कर लेगी, और अब 19 गेंदों पर 43 रन चाहिए थे। लेकिन, इंग्लैंड के आखिरी समय में किए गए अटैक ने मैच का पासा पलट दिया, जिससे Pakistan के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाने का रास्ता खुल गया।
क्वालिफिकेशन सिनेरियो – अगर पाकिस्तान करता है चेज
अगर Pakistan पहले बॉलिंग करता है, तो चेज टाइमलाइन बहुत जरूरी हो जाती है।
- 115-123 का टारगेट 12.4 ओवर या उससे पहले चेज करना होगा।
124-132 को 12.5 ओवर तक पूरा करना होगा।
133-142 को 12.6 ओवर तक हासिल करना होगा।
143-152 को 13.1 ओवर तक पूरा करना होगा।
153-163 को 13.2 ओवर तक चेज करना होगा।
164-175 को 13.3 ओवर तक पहुंचना होगा।
Pakistan को सिर्फ जीत की नहीं, बल्कि जबरदस्त जीत की जरूरत है। सेमीफाइनल की रेस आखिरकार नेट रन रेट से तय होगी, जिससे श्रीलंका के खिलाफ उनका मैच एक डिसाइडिंग और हाई-प्रेशर वाला मैच बन जाएगा