डेस्क। इजराइल ने ईरान पर बड़ा हमला किया है। इसकी जानकारी खुद इजराइल के रक्षा मंत्री ने दी है। IDF ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है।इजराइल के अटैक के बाद वहां पर सायरन बजने शुरू हो गए। इस हमले के बाद इजराइल पर भी जवाबी हमला का खतरा बना हुआ है ऐसे में इजराइल ने लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा है। इजराइल ने स्पेशल इमरजेंसी भी घोषित की है। इस हमले के बाद ईरान का एयरस्पेस पूरी तरह से खाली कर दिया गया है। ईरान में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। स्थिति ऐसी है कि लोगों को बचाने के ईरान में सिर्फ एंबुलेस ही सड़कों पर नजर आ रही है।
Post Views: 10