Home » पश्चिम बंगाल » उत्तर बंगाल बंद का कालियागंज में दिखा असर : दुकानें दिखीं बंद, सड़के रहीं सुनसान

उत्तर बंगाल बंद का कालियागंज में दिखा असर : दुकानें दिखीं बंद, सड़के रहीं सुनसान

उत्तर दिनाजपुर। उत्तर दिनाजपुर के कलियागंज में भाजपा कार्यकर्ता की मौत का आरोप लगाते हुए प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने शुक्रवार को 12 घंटे उत्तर बंगाल बंद का आह्वान किया है। उत्तर दिनाजपुर जिले में सुबह से ही उसका व्यापक प्रभाव. . .

उत्तर दिनाजपुर। उत्तर दिनाजपुर के कलियागंज में भाजपा कार्यकर्ता की मौत का आरोप लगाते हुए प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने शुक्रवार को 12 घंटे उत्तर बंगाल बंद का आह्वान किया है। उत्तर दिनाजपुर जिले में सुबह से ही उसका व्यापक प्रभाव देखा गया। सुबह से कोई भी निजी बस सड़क पर नहीं चलती दिखाई दी। इसी तरह इस जिले में जगह-जगह दुकानें और बाजार बंद रहे।
हालांकि निजी बसें सड़क पर नहीं चली लेकिन कुछ सरकारी बसें चलती दिखी। सुबह से ही जिले के विभिन्न हिस्सों में शहर में अन्य दिनों की तरह भीड़ नजर नहीं आई। इक्का-दुक्का वाहन ही चलते नजर आये। लेकिन सड़क पर सरकारी बसें चल रही थीं। हालांकि इस हड़ताल को लेकर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जगह-जगह रैफ के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Web Stories
 
रोजाना तेज चलने से दूर रहती हैं ये परेशानियां Shilpa Shetty की तरह दिखेंगी हॉट, पहनें ये ड्रेसेज सर्दियों में जोड़ों के दर्द से राहत के लिए अपनाएं ये टिप्स तुलसी से जुड़ी ये गलतियां करने से मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज किचन में ये चीजें रखने से घर में हो सकता है दरिद्रता का वास