ADVERTISEMENT
Home » देश » कमर्शियल LPG के दाम बढ़े, ATF भी महंगा; कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

कमर्शियल LPG के दाम बढ़े, ATF भी महंगा; कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली। सितंबर 2026 की शुरुआत में कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर और विमान ईंधन (ATF) की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम प्रमुख शहरों में करीब 9.50 रुपये से 11.50. . .

नई दिल्ली। सितंबर 2026 की शुरुआत में कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर और विमान ईंधन (ATF) की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम प्रमुख शहरों में करीब 9.50 रुपये से 11.50 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। वहीं, घरेलू उड़ानों में इस्तेमाल होने वाले एटीएफ की कीमत भी 6.28 रुपये प्रति लीटर बढ़कर 121.28 रुपये प्रति लीटर हो गई है। कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ाया जा रहा है। पार्टी ने दावा किया कि पिछले आठ महीनों में कमर्शियल सिलिंडर की कीमत करीब 1,200 रुपये तक बढ़ चुकी है। कांग्रेस ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए इसे महंगाई बढ़ाने वाला कदम बताया।

घरेलू LPG सिलिंडर की कीमत स्थिर

सितंबर में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू सिलिंडर के दाम लगातार तीसरे महीने स्थिर हैं। वहीं, 5 किलोग्राम वाले गैर-घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 2 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसकी कीमत 762 रुपये से बढ़कर 764 रुपये प्रति सिलिंडर हो गई है। पिछले दो महीनों में कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में कटौती के बाद सितंबर में पहली बार इसके दाम बढ़ाए गए हैं।

दिल्ली से चेन्नई तक कितने बढ़े दाम?

दिल्ली, मुंबई, गुरुग्राम, नोएडा, चंडीगढ़ और लखनऊ में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत 9.50 रुपये बढ़ी है। दिल्ली में अब इसकी कीमत 2,747.50 रुपये, जबकि मुंबई में 2,701 रुपये हो गई है। चेन्नई में सिलिंडर 10.50 रुपये महंगा होकर 2,916.50 रुपये का हो गया है।

ADVERTISEMENT

कोलकाता में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

कोलकाता में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत में सबसे ज्यादा 11.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यहां अब सिलिंडर 2,884 रुपये का हो गया है। भुवनेश्वर और हैदराबाद में कीमत 11-11 रुपये बढ़ी है। इसके बाद यहां सिलिंडर क्रमशः 2,919 रुपये और 2,996 रुपये का हो गया है। तिरुवनंतपुरम और बंगलूरू में 10-10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद कीमतें क्रमशः 2,784 रुपये और 2,831 रुपये हो गई हैं।

ATF भी हुआ महंगा

कमर्शियल एलपीजी के साथ विमान ईंधन यानी एटीएफ की कीमत में भी इजाफा हुआ है। एटीएफ की कीमत 6.28 रुपये प्रति लीटर बढ़कर 121.28 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 115 रुपये प्रति लीटर थी। एटीएफ के महंगे होने से घरेलू विमानन कंपनियों की लागत पर असर पड़ सकता है, जिसका प्रभाव आगे चलकर हवाई किरायों पर भी पड़ने की संभावना रहती है।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम