Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » पश्चिम बंगाल » जलपाईगुड़ी में पहली बार लगा मैंगो फेस्टिवल : देश भर से 250 किस्मों को किया गया है प्रदर्शित

जलपाईगुड़ी में पहली बार लगा मैंगो फेस्टिवल : देश भर से 250 किस्मों को किया गया है प्रदर्शित

जलपाईगुड़ी। देश भर से 250 किस्मों के आमों के साथ पहला मैंगो फेस्टिवल जलपाईगुड़ी में आयोजित किया गया। शहर के शिल्प समितिपाड़ा इलाके में एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्रों द्वारा इस आम उत्सव का आयोजन किया गया। स्टूडेंट्स क्विज. . .

जलपाईगुड़ी। देश भर से 250 किस्मों के आमों के साथ पहला मैंगो फेस्टिवल जलपाईगुड़ी में आयोजित किया गया। शहर के शिल्प समितिपाड़ा इलाके में एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्रों द्वारा इस आम उत्सव का आयोजन किया गया।
स्टूडेंट्स क्विज क्लब द्वारा आयोजित इस आम उत्सव प्रदर्शनी में लगभग 250 किस्मों के आमों को प्रदर्शित किया गया है। इनमें आम की खास कोहिनूर प्रजाति भी शामिल है। वहीं थाईलैंड का मशहूर आम भी है। इसके साथ ही देशी तोतापुरी, सूर्यापुरी, कमला भोग, कंचनकाश, क्षीरसापति, राजभोग और आम की कई अन्य दुर्लभ किस्मों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा, मैंगो भर्ता, मैंगो कर्ड, मैंगो स्क्वैश, आमपाना, मैंगो जैम, मैंगो अचार सहित विभिन्न आम उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं।
प्रदर्शनी में शामिल हुए पर्यावरण कार्यकर्ता सूर्यकमल बनिक, पार्षद दिलीपकुमार वर्मा, शिक्षक सुजयकुमार वर्मन और अन्य गणमान्य व्यक्ति। शिक्षण संस्थान के प्राचार्य भास्कर चक्रवर्ती ने कहा कि आम का हमारी अर्थव्यवस्था पर कितना प्रभाव है, इस पर विशेष चर्चा हुई और उन्होंने कहा कि जलपाईगुड़ी में पहली बार इस आम उत्सव और प्रदर्शनी के आयोजन से हमें अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। छात्रों के साथ-साथ शहरवासियों में भी खासा उत्साह है। अगले साल हम जलपाईगुड़ी शहर में 3 दिवसीय मैंगो फेस्टिवल का आयोजन करेंगे। आम की 250 से अधिक किस्में प्रदर्शित की जाएंगी। वहां से कमाए गए पैसे को हम जरूरतमंद छात्रों की मदद करेंगे।

Trending Now

जलपाईगुड़ी में पहली बार लगा मैंगो फेस्टिवल : देश भर से 250 किस्मों को किया गया है प्रदर्शित में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़