सिलीगुड़ी। तृणमूल पंचायत सदस्य के बेटे की दुकान पर कारतूस लटके मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सोमवार की सुबह राजगंज के भुटकीहाट इलाके में घटना के प्रकाश में आने के बाद इलाके में भारी तनाव देखा गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया.
मालूम हो कि राजगंज ब्लॉक के मझियाली ग्राम पंचायत के मगरसुबा इलाके में तृणमूल पंचायत सदस्य सुभाष रॉय के बेटे की स्टेशनरी की दुकान है. वह सोमवार की सुबह दुकान खोलने आये तो देखा कि दुकान के शटर पर एक गोली लटक रही है. खबर फैलते ही इलाके में भीड़ लग गई। तृणमूल पंचायत सदस्य सुभाष रॉय दौड़ते हुए आये. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. राजगंज थाने की पुलिस पहुंची और गोली बरामद की. पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गयी है.
Post Views: 10