Home » बिहार » बिहार में बीजेपी का पहला सीएम, नीतीश के बाद गद्दी पर बैठेंगे सम्राट चौधरी, कल 11 बजे लेंगे CM पद की शपथ

बिहार में बीजेपी का पहला सीएम, नीतीश के बाद गद्दी पर बैठेंगे सम्राट चौधरी, कल 11 बजे लेंगे CM पद की शपथ

पटना। बिहार की राजनीति में आज एक अध्याय का समापन हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ ही ब‍िहार में पहली बार बीजेपी सरकार बनने जा रही है। लंबे इंतजार के बाद यह. . .

पटना। बिहार की राजनीति में आज एक अध्याय का समापन हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ ही ब‍िहार में पहली बार बीजेपी सरकार बनने जा रही है। लंबे इंतजार के बाद यह तय हो गया है क‍ि सम्राट चौधरी ब‍िहार के नए मुख्‍यमंत्री होंगे। ब‍िहार में अब नीतीश युग का अंत हो गया है और सम्राट युग की शुरुआत होने जा रही है। बीजेपी व‍िधानमंडल की बैठक में उनके नाम का ऐलान कर द‍िया गया है।
सम्राट चौधरी कल 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हालांक‍ि अभी औपचार‍िक ऐलान होना बाकी है। इससे पहले नीतीश कुमार करीब 20 साल तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे और आज उनके इस्तीफे के साथ ‘नीतीश युग’ का अंत हो गया है। नीतीश ने अपने कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट में इस्तीफे की बात रखी। इसके बाद वह सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ मिलकर अपना इस्तीफा देने पहुंचे। अब बस कुछ ही देर में एनडीए विधायक दल की बैठक होगी और इसके बाद सीएम के नाम का औपचारिक ऐलान हो सकता है।
नवभारत टाइम्स के इस पेज आपको बिहार के नए और भाजपा के पहले मुख्यमंत्री से जुड़ी खबरों का ताजा अपडेट्स मिल रहे हैं। नई जानकारी के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें।नई जानकारी के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें।

बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने पर सभी को धन्यवाद

पटना: बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने पर सम्राट चौधरी ने सभी को धन्यवाद दिया। सम्राट चौधरी ने कहा कि मुझे कई पद पर काम करने का मौका मिला। बीजेपी में कई पद पर काम किया। जनता ने मोदी-नीतीश को जिताया। जनता ने बिहार में मजबूत सरकार बनाई। इसके लिए सभी को धन्यवाद।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम