Home » खेल » दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर उतरते ही RCB रचेगी इतिहास, ऐसा कीर्तिमान बनाने वाली बनेगी पहली टीम, जाने चिन्नास्वामी में अब तक कैसा रहा है रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर उतरते ही RCB रचेगी इतिहास, ऐसा कीर्तिमान बनाने वाली बनेगी पहली टीम, जाने चिन्नास्वामी में अब तक कैसा रहा है रिकॉर्ड

डेस्क। आईपीएल 2026 में 18 मई को दो मुकाबले खेले जाएंगे। दिन के पहले मैच में RCB और DC की टीमें आमने-सामने होंगी। ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी. . .

डेस्क। आईपीएल 2026 में 18 मई को दो मुकाबले खेले जाएंगे। दिन के पहले मैच में RCB और DC की टीमें आमने-सामने होंगी। ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 100वां आईपीएल मैच भी होगा। इसी के साथ RCB पहली ऐसी टीम बनेगी जो एक ही वेन्यू पर 100 आईपीएल मैच खेलेगी। इस मैदान पर RCB का रिकॉर्ड ठीक ठाक रहा है। अब देखना ये होगा कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आगामी मैच में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।

चिन्नास्वामी में अब तक कैसा रहा है RCB का रिकॉर्ड

चिन्नास्वामी के मैदान पर RCB के प्रदर्शन की बात करें तो इस वेन्यू पर अब तक टीम ने 99 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 48 मैचों में जीत मिली है, वहीं 46 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस मैदान पर एक मुकाबला टाई रहा है, वहीं 4 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है। इस आईपीएल सीजन में RCB अपने होमग्राउंड पर तीन मैच खेल चुकी है और तीनों में उन्हें जीत मिली है। ऐसे में दिल्ली के खिलाफ इस मैच में RCB का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

ग्रीन जर्सी पहनकर खेलने उतरेगी RCB की टीम

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी के खिलाड़ी हरी जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेंगे। ग्रीन जर्सी आरसीबी की ‘ग्रीन इनिशिएटिव’ का अहम हिस्सा है। यह जर्सी वेस्ट मटेरियल को रीसाइकिल करके बनाई जाती हैं। RCB 2011 से हर सीजन 1 मैच में हरी जर्सी पहनकर मैदान में उतरती है। हालांकि, RCB की टीम का रिकॉर्ड ग्रीन जर्सी में अच्छा नहीं रहा है। आरसीबी ने साल 2011 से अब तक ग्रीन जर्सी में कुल 15 मुकाबले खेले हैं। इसमें से सिर्फ 5 मैच ही टीम जीत सकी है। वहीं 9 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 1 मैच बेनतीजा रहा है। अगर पिछले सीजन की बात करें तो आरसीबी ने ग्रीन जर्सी में राजस्‍थान रॉयल्‍स को 9 विकेट से हराया था।

आईपीएल 2026 में RCB का प्रदर्शन रहा है शानदार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के लिए ये मुकाबला कई मायनो में खास होने वाला है। ऐसे में उनकी टीम इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इस सीजन अब तक RCB का फॉर्म भी शानदार रहा है। टीम ने अब तक इस सीजन में पांच मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें 4 में जीत मिली है। RCB की टीम 8 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम