Home » पश्चिम बंगाल » पीएम मोदी बंगाल चुनाव में संडे को लगाएंगे रैलियों का ‘चौका, कई वरिष्ठ नेता भी करेंगे रैलियां और जनसभाएं

पीएम मोदी बंगाल चुनाव में संडे को लगाएंगे रैलियों का ‘चौका, कई वरिष्ठ नेता भी करेंगे रैलियां और जनसभाएं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपना चुनावी अभियान तेज करते हुए बड़ा दांव चला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पुरुलिया के पास रायबाघिनी मैदान में. . .

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपना चुनावी अभियान तेज करते हुए बड़ा दांव चला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पुरुलिया के पास रायबाघिनी मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। = रविवार को प्रधानमंत्री मोदी की चार रैलियां निर्धारित हैं। बिष्णुपुर में सुबह 11:00 बजे, पुरुलिया में दोपहर 12:45 बजे, झारग्राम में दोपहर 2:45 बजे और मेदिनीपुर में शाम 4:30 बजे. 23 अप्रैल को होने वाली वोटिंग से पहले यह रैली जंगलमहल की राजनीति के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।
इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पार्टी दोनों स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। मुख्य मंच के अलावा लोगों के बैठने के लिए करीब 100 मीटर लंबे तीन बड़े शेड तैयार किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल से करीब 1 किलोमीटर दूर प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर के लिए विशेष हेलीपैड भी बनाया गया है। इस रैली के जरिए बीजेपी पुरुलिया जिले में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है। मंच पर जिले के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के बीजेपी प्रत्याशी, सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और माना जा रहा है कि पीएम मोदी यहां से जंगलमहल के मतदाताओं को लेकर बड़ा संदेश दे सकते हैं।
वही, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट कस्बे में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके बाद वे मालदा में रोड शो करेंगे।

हिमंता बिस्वा सरमा का ममता सरकार पर हमला

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली के दौरान ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ को बढ़ावा दिया जा रहा है और इसके लिए तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। सरमा ने दावा किया कि अगर ममता सरकार को नहीं हटाया गया तो बंगाल की स्थिति खराब हो सकती है। उन्होंने कहा कि असम और त्रिपुरा में बीजेपी सरकार ने घुसपैठ पर रोक लगाई है, जबकि बंगाल में यह जारी है। साथ ही वादा किया कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा और सीमाओं को सख्त किया जाएगा। सरमा ने ममता सरकार पर उत्तर बंगाल में विकास न होने का आरोप भी लगाया और कहा कि बीजेपी सरकार बनने पर रोजगार, समान नागरिक संहिता और गोरखालैंड मुद्दे का समाधान किया जाएगा. उन्होंने तृणमूल के आरोपों से बेपरवाह रहने की बात कहते हुए कहा कि बीजेपी बंगाल में सत्ता में आने पर सख्त कार्रवाई करेगी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम