Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

दुःखद हादसा : मेले से लौटते समय ट्रक की चपेट में आने से दो व्यापारियों की हुई मौत

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी में दुःखद हादसा हुआ है। जलपेश मेले से घर जा रहे दो लोगों की एक ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर फ़ैल गयी है। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय वानु मलिक और 45 वर्षीय कल्पना मलिक के रूप में हुई है। उनका घर मयनागुड़ी के वार्ड नंबर 8, अस्पतालपाड़ा इलाके में है।
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक कल्पना मलिक और उनका पति वानु मलिक पेशे से व्यापारी हैं, दोनों मिलकर गाडिय़ों में अमरूद बेचते है। दोनों रोज जलपेश मेले में जाते थे और मेला के बाद घर वापस आते थे। लेकिन शुक्रवार की देर रात जब दोनों मेले से लौट रहे थे, तो करीब 1.30 बजे मयनागुड़ी के इंदिरा जंक्शन के पास उन्हें एक ट्रक ने टक्कर मार दी। स्थानीय निवासियों द्वारा घायलों को मयनागुड़ी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि उनके शवों को शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल में भेजा दिया गया है। ट्रक को जब्त कर लिया गया, लेकिन चालक फरार है और इस घटना की जांच शुरू कर दी गई हैं।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.