ADVERTISEMENT
Home » मनोरंजन » दृश्यम- 3 से लेकर चाँद मेरा दिल तक, इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं ये धांसू फिल्में, नोट कर लें तारीख

दृश्यम- 3 से लेकर चाँद मेरा दिल तक, इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं ये धांसू फिल्में, नोट कर लें तारीख

डेस्क। इस वीकेंड सिनेमाघरों में मनोरंजन का महाधमाका होने जा रहा है. मोहनलाल की सस्पेंस-थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ और अनन्या पांडे की रोमांटिक ड्रामा ‘चांद मेरा दिल’ सहित अलग-अलग भाषाओं की कई बेहतरीन फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। एंटरटेनमेंट का. . .

डेस्क। इस वीकेंड सिनेमाघरों में मनोरंजन का महाधमाका होने जा रहा है. मोहनलाल की सस्पेंस-थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ और अनन्या पांडे की रोमांटिक ड्रामा ‘चांद मेरा दिल’ सहित अलग-अलग भाषाओं की कई बेहतरीन फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं।

एंटरटेनमेंट का मिलेगा फुल डोज

अगर आप भी इस वीकेंड को मजेदार बनाने के लिए किसी अच्छी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, तो तैयार हो जाइए। इस हफ्ते सिनेमाघरों में एंटरटेनमेंट का फुल डोज मिलने वाला है। रोमांस, रोंगटे खड़े कर देने वाले सस्पेंस-थ्रिलर से लेकर दिल को छू लेने वाले फैमिली ड्रामा तक, कई बड़ी फिल्में अलग-अलग भाषाओं में दस्तक दे रही हैं।

दृश्यम ३

मोहनलाल की सबसे चर्चित और कल्ट फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ का तीसरा पार्ट आखिरकार सिनेमाघरों में तहलका मचाने आ रहा है। इस बार भी कहानी में ‘जॉर्जकुट्टी’ हैv फिल्म में मोहनलाल के साथ मीना, सिद्धीक और आशा शरथ जैसे दमदार कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह 21 मई 2026 को रिलीज होगी।

ADVERTISEMENT

चांद मेरा दिल

बॉलीवुड लवर्स के लिए अनन्या पांडे और लक्ष्य की जोड़ी बड़े पर्दे पर एक फ्रेश और इंटेंस लव स्टोरी लेकर आ रही है। ‘चांद मेरा दिल’ दो ऐसे युवाओं की कहानी है जो दिल टूटने के दर्द और जिंदगी की एक नई शुरुआत के दौर से गुजरते हैं. यह म्यूजिकल फिल्म युवाओं को काफी पसंद आने वाली है. यह 22 मई 2026 को रिलीज होगी।

अग्ली स्टोरी (तेलुगु)

अगर आपको रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्में पसंद हैं, तो यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर आपके लिए ही है. फिल्म की कहानी ‘नेहा’ नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी में एक अनजान लड़के की एंट्री होती है। यह फिल्म 22 मई 2026 को दस्तक देगी।

डोज

मलयालम सिनेमा एक बार फिर अपनी मजबूत थ्रिलर कहानी के साथ तैयार है. ‘डोज’ एक ऐसे डॉक्टर की कहानी है, जिसके अस्पताल में एक बेहद रहस्यमयी मौत होती है। जब वह डॉक्टर इस मौत के पीछे का सच जानने की कोशिश करता है, तो उसके सामने मेडिकल सिस्टम के कई काले राज खुलने लगते हैं. यह फिल्म 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।

रमणी कल्याणम

यह एक बेहद खूबसूरत और इमोशनल ड्रामा फिल्म है। कहानी राज और संजना की है, जो अपने अतीत के कुछ गहरे दर्द और पुरानी यादों के सहारे जी रहे हैं। किस्मत इन दोनों को बार-बार एक-दूसरे के सामने लाकर खड़ा कर देती है। यह फिल्म 22 मई 2026 को रिलीज होगी।

सितंबर 21

यह कन्नड़ फिल्म एक पिता और बेटे के अटूट रिश्ते पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक हंसता-खेलता परिवार तब बिखरने की कगार पर आ जाता है, जब घर के बुजुर्ग पिता अल्जाइमर का शिकार हो जाते हैं। यह 22 मई 2026 को आएगी।

पुरुषाहा

इस फिल्म का मुख्य किरदार ‘गोविंद’ है, जो एक फैमिली थेरेपिस्ट है और दूसरों की शादियां टूटने से बचाता है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उसकी खुद की शादीशुदा जिंदगी बर्बाद होने की कगार पर पहुंच जाती है। यह फिल्म 22 मई 2026 को रिलीज हुई थी।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम