ADVERTISEMENT
Home » क्राइम » देवरों ने अपनी ही भाभी के साथ किया बलात्कार, थाने में मामला दर्ज, आरोपी फरार

देवरों ने अपनी ही भाभी के साथ किया बलात्कार, थाने में मामला दर्ज, आरोपी फरार

पारिवारिक विवाद को‌ लेकर भाभी को उठा कर ले जाने के बाद उसे पीटने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप देवरों पर‌ लगा है। मंगलवार सुबह घटना इंग्लिश बाजार थाना के काजीग्राम ग्राम पंचायत के श्रीरामपुर की है। इस. . .

पारिवारिक विवाद को‌ लेकर भाभी को उठा कर ले जाने के बाद उसे पीटने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप देवरों पर‌ लगा है। मंगलवार सुबह घटना इंग्लिश बाजार थाना के काजीग्राम ग्राम पंचायत के श्रीरामपुर की है। इस घटना के सामने आने के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त हो गया है। आरोपी इलाके से फरार बताए गए हैं। पीड़िता को चिकित्सा के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपियों नरेन और सुरेन प्रमाणिक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एक ही घर में प्रमाणिक परिवार के तीन भाई रहते हैं। पीड़िता का पति जयदेव प्रमाणिक पेशे से सैलून व्यवसाई है। घटना के वक्त वह मौजूद नहीं था।
मंगलवार सुबह घर‌ में एक कामन रास्ते की सफाई को लेकर भाभी और दो देवरों के बीच विवाद शुरू हो गया।आरोप है कि इसी दौरान दोनों देवरों ने अपनी भाभी का मुंह चांप कर एक कमरे में ले गए और पीटने के बाद भाभी से दुष्कर्म किया। उसकी चीखने की आवाज सुनकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
इंग्लिश बाजार थाने की पुलिस ने बताया कि इस घटना में नरेन और सुरेन खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। घटना के बाद से ही दोनों फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर‌ रही है।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम