Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

पिता के लिए लेने जा रहा था दवाई, ट्रक की चपेट में आने से किशोर की हुई मौत

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

मालदा। ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार किशोर की मौत हो गयी। मालदा के रतुआ 2 ब्लॉक के पीरगंज में यह दुर्घटना हुई है। मृत किशोर का नाम सोनू घोष उम्र करीब 15 वर्ष है। घर झलझलिया के सुभाष कॉलोनी इलाके में है। हादसे के कारण इलाके में भारी जाम लग गया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार समीर साहा और सोनू घोष सोमवार सुबह करीब 9 बजे मालदा के झलझलिया से सतमारा अपने पिता के लिए दवा लेने जा रहे थे। बराकोल स्टैंड के पास एक लॉरी ने ओवरटेक करते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी। समीर साहा सड़क के किनारे गिरा, लेकिन सोनू घोष गिरकर लॉरी की चपेट में आ गया। सिर में चोट लगने से सोनू घोष की मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलते ही पुखुरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
ज्ञात हुआ है कि मृतक सोनू घोष का घर झालझलिया के सुभाष पल्ली इलाके में है। पुलिस स्कूटी को बरामद कर पुकुरिया थाने ले गई। घायल समीर घोष को रेस्क्यू कर इलाज के लिए भेजा गया।शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.