Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी ने किया वार्ड उत्सव आनंदधारा का शुभारम्भ

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 16 का वार्ड उत्सव आनंदधारा-2023 का शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी के हाथों हुई। भारत माता के नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
लोकसभा में विपक्ष के नेता और पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने इस वार्ड उत्सव में भाग लिया। सबसे पहले, उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उसके बाद वार्ड 16 के पार्षद सुजॉय घटक व अन्य गणमान्य लोगों के साथ अधीर रंजन चौधरी वार्ड उत्सव के रंगारंग शोभायात्रा में शामिल हुए।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.