ADVERTISEMENT
Home » पश्चिम बंगाल » बंगाल में मौसम का पूर्वानुमान : उत्तर बंगाल में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दक्षिण बंगाल गर्मी से बेहाल

बंगाल में मौसम का पूर्वानुमान : उत्तर बंगाल में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दक्षिण बंगाल गर्मी से बेहाल

कोलकाता। कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के लोग भीषण गर्मी और उमस से परेशान हैं। चिलचिलाती धूप और बढ़ती नमी के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि. . .

कोलकाता। कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के लोग भीषण गर्मी और उमस से परेशान हैं। चिलचिलाती धूप और बढ़ती नमी के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर बारिश कब होगी? लेकिन अलीपुर मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट राहत देने वाली नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल कोलकाता में आंधी-तूफान या तेज बारिश की कोई संभावना नहीं है। कहीं-कहीं हल्की फुहार पड़ सकती है, लेकिन उससे गर्मी कम होने के आसार नहीं हैं।

कोलकाता, हावड़ा और हुगली में मौसम जस का तस

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोलकाता, हावड़ा और हुगली में फिलहाल किसी विशेष मौसम चेतावनी की जरूरत नहीं है। हालांकि दक्षिण बंगाल के कुछ अन्य जिलों में कालबैसाखी और आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। विभाग का कहना है कि तापमान सामान्य से कुछ अधिक है, लेकिन सबसे बड़ी परेशानी उमस है, जिससे लोगों को अधिक गर्मी महसूस हो रही है। अगले सोमवार तक हल्की बारिश होने की संभावना के बावजूद लंबे समय तक राहत की उम्मीद नहीं है।

उत्तर बंगाल में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

दूसरी ओर, उत्तर बंगाल में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। अलीपुरदुआर, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग में रविवार तक भारी से अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में भू-स्खलन का खतरा भी बढ़ गया है। उत्तर बंगाल के अन्य जिलों में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

ADVERTISEMENT

दक्षिण बंगाल में मंगलवार तक जारी रहेगा गर्मी का कहर

दक्षिण बंगाल के बांकुड़ा, पुरुलिया, पूर्व मेदिनीपुर, झारग्राम, बीरभूम और पश्चिम बर्धमान जैसे जिलों में गर्मी और बेचैनी का असर मंगलवार तक जारी रह सकता है। शुक्रवार सुबह कोलकाता का न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक था। वहीं अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री ज्यादा रहा।

दिनभर उमस से परेशान रहेंगे लोग

कोलकाता और आसपास के जिलों में अत्यधिक नमी के कारण लोग दिनभर पसीने से तर-बतर रहेंगे। हालांकि कुछ जिलों में कालबैसाखी की चेतावनी जारी की गई है, लेकिन मौसम विभाग ने साफ किया है कि धूलभरी आंधी और हल्की बारिश से केवल थोड़ी देर के लिए तापमान में गिरावट आएगी। लंबे समय तक मौसम में राहत की उम्मीद फिलहाल नहीं दिख रही है।

बंगाल की खाड़ी से बढ़ रहा नमी का असर

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक फैली पूर्व-पश्चिम अक्ष रेखा और बंगाल की खाड़ी से उठ रही बड़ी मात्रा में जलवाष्प के कारण उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश के हालात बन रहे हैं। हालांकि कोलकाता और दक्षिण 24 परगना में फिलहाल बारिश की संभावना कम है, लेकिन बुधवार और गुरुवार को गरज-बिजली के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम