Home » एक्सक्लूसिव » बंगाल में शुभेंदु अधिकारी की कैबिनेट का विस्तार, 35 नए चेहरों को दिलाई गयी शपथ, जानिए सभी के नाम

बंगाल में शुभेंदु अधिकारी की कैबिनेट का विस्तार, 35 नए चेहरों को दिलाई गयी शपथ, जानिए सभी के नाम

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आज शुभेंदु अधिकारी की कैबिनेट का विस्तार किया जा रहा है। राज्य में बीजेपी सरकार के गठन के करीब 22 दिन बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सरकार का पहला बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार है। लोकभवन में राज्यपाल आरएन. . .

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आज शुभेंदु अधिकारी की कैबिनेट का विस्तार किया जा रहा है। राज्य में बीजेपी सरकार के गठन के करीब 22 दिन बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सरकार का पहला बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार है। लोकभवन में राज्यपाल आरएन रवि 35 नए मंत्रियों को शपथ दिला रहे हैं।

दीपक बर्मन और तॉपस रॉय को दिलाई गई शपथ

नए मंत्रियों की लिस्ट में दीपक बर्मन, तॉपस रॉय का नाम शामिल है। साथ ही डॉक्टर शंकर घोष, गार्गी दास घोष को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। स्वप्नदास गुप्ता, अजय कुमार पोट्दार को भी मंत्रि पद की शपथ दिलाई गई है।
नए मंत्रियों की लिस्ट में अशोक डिंडा, पूर्णिमा चक्रवर्ती, दूध कुमार मंडल, डॉक्टर इंद्रीनल खान, मालती रावा राय का नाम शामिल है। राज्यपाल आरएन रवि ने इन सभी टीएमसी नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई है। उमेश राय, मौमिता बिस्वास मिश्रा ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।

सरकार की प्रशासनिक संरचना को मिलेगी मजबूती

आज हो रहे मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह राज्य की मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण विस्तार का प्रतीक है। इस कदम से सरकार की प्रशासनिक संरचना को मजबूती मिलने और प्रमुख विभागों में जिम्मेदारियों का स्पष्ट आवंटन होने की उम्मीद है।

मंत्रियों के विभागों पर सबकी नजरें

इस समारोह के साथ सरकार की चुनावी जीत के बाद राज्य की मंत्रिस्तरीय टीम के गठन की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। हालांकि, विभागों की आधिकारिक सूची अभी तक घोषित नहीं की गई है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम