ADVERTISEMENT
Home » देश » बिहार चुनाव 2025 : पूर्णिया में जेडीयू नेता के भाई-भाभी, भतीजी की संदिग्ध मौत, डॉक्टरी जांच में बड़ा खुलासा

बिहार चुनाव 2025 : पूर्णिया में जेडीयू नेता के भाई-भाभी, भतीजी की संदिग्ध मौत, डॉक्टरी जांच में बड़ा खुलासा

पूर्णिया। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियों के बीच पूर्णिया में हाई प्रोफाइल घटना हुई है। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नवीन कुशवाहा, उनकी पत्नी और बेटी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। घटना खजांची. . .

पूर्णिया। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियों के बीच पूर्णिया में हाई प्रोफाइल घटना हुई है। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नवीन कुशवाहा, उनकी पत्नी और बेटी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। घटना खजांची हाट थाना के यूरोपियन कॉलोनी की है। मृतकों में पूर्णिया के बड़े व्यवसायी और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नवीन कुशवाहा, उनकी पत्नी कंचन माला और बेटी मेडिकल फोर्थ ईयर की छात्रा तनुप्रिया शामिल है।

2009 में लड़ा था लोकसभा चुनाव

नवीन, कंचन और तुन ने निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। नवीन कुशवाहा खाद बीज के बड़े व्यवसायी थे। उसने 2009 में बसपा से पूर्णिया लोकसभा चुनाव लड़ा था, जबकि 2010 में धमदाहा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही SP स्वीटी सहरावत समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। मृतक नवीन कुशवाहा के भाई JDU नेता निरंजन कुशवाहा ने कहा कि तनुप्रिया अपने घर में ही सीढ़ियों से गिर गई थी।

डॉक्टरों को सुसाइड करने का अंदेशा

निरंजन ने बताया कि तनु को बचाने के दौरान नवीन भी गिर गए और सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई। सदमे के कारण उनकी पत्नी कंचन माला की भी मौत हो गई। वहीं अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर बी एन कुमार ने कहा है कि नवीन कुशवाहा के गले में फांसी के फंदे का निशान है। तनुप्रिया के सिर के पीछे चोट का निशान है, जबकि उनकी पत्नी कंचनमाला के शरीर पर किसी तरह का निशान नहीं है। नवीन कुशवाहा ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी की है।

ADVERTISEMENT

बेटों ने तीनों को पहुंचाया अस्पताल

पत्नी कंचन की सदमे के कारण मौत हुई है. सबसे पहले तनुप्रिया को गंभीर हालत में 7:30 बजे अस्पताल लाया गया। उसके बाद कंचन को और फिर नवीन कुशवाहा को करीब 8: बजे अस्पताल लाया गया। दोनों बेटे तीनों को अस्पताल लेकर आए, क्योंकि जिस समय घटना हुई दोनों बेटे घर में ही थे। SP स्वीटी सहरावत ने कहा कि मृतक नवीन कुशवाहा के गले पर निशान है और बेटी तनुप्रिया के सिर के पिछले हिस्से में चोट का निशान है। पत्नी कंचनमाला पहले से बीमार थी।

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

कंचनमाला को शुगर, दिल की बिमारी के साथ-साथ अल्सर भी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत का असली कारण पता चलेगा। मेडिकल बोर्ड के द्वारा तीनों शवो का पोस्टमार्टम कराया गया है। सूचना मिलते ही मंत्री लेसी सिंह, सांसद पप्पू यादव, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, विधायक विजय खेमका, कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र यादव भी अस्पताल पहुंचे और मृतक नवीन कुशवाहा के परिजनों से मिलकर उन्होंने सांत्वना दी। मामले की जांच के आदेश भी दिए।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम