ADVERTISEMENT
Home » लाइफस्टाइल » मनी प्लांट लगाने पर भी दूर नहीं हो रही है आर्थिक तंगी, इन नियमों को अपनाने से होगा फायदा

मनी प्लांट लगाने पर भी दूर नहीं हो रही है आर्थिक तंगी, इन नियमों को अपनाने से होगा फायदा

डेस्क। वास्तु शास्त्रमें कई ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है जिन्हें घर में लगाने से कई लाभ मिलते हैं। यह पौधे घर की नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं। वास्तु में एक ऐसे ही पौधे. . .

डेस्क। वास्तु शास्त्रमें कई ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है जिन्हें घर में लगाने से कई लाभ मिलते हैं। यह पौधे घर की नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं। वास्तु में एक ऐसे ही पौधे मनी प्लांट (Money Plant) के बारे में बताया गया है। मनी प्लांट (Money Plant) घर में लगाने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और वास्तु की दृष्टि (Money Plant Tips) से भी यह बहुत ही लाभकारी होता है। मनी प्लांट (Money Plant) घर में खुशहाली लाता है और इसे लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। हालांकि कई बार मनी प्लांट (Money Plant) घर में लगाने के बाद भी इसका असर देखने को नहीं मिलता है। अगर आपको भी मनी प्लांट (Money Plant)लगाने के बाद भी लाभ नहीं हो रहा है तो इसे लगाने के सही नियमों (Money Plant Niyam) का पालन करना चाहिए।
मनी प्लांट के लिए वास्तु नियम
– लोग धन लाभ के लिए घरों में मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं हालांकि इसे घर में लाना ही काफी नहीं होता है। इसकी देखभाल करना भी बहुत ही जरूरी होता है।
– मनी प्लांट से लाभ पाने के लिए इसे दक्षिण-पूर्व के मध्य दिशा में लगाना चाहिए. मनी प्लांट के लिए यह दिशा सबसे अधिक शुभ मानी जाती है।
– मनी प्लांट को कभी भी खुले में नहीं लगाना चाहिए। छत पर बालकनी में और लॉन में लगा मनी प्लांट शुभ नहीं होता है। मनी प्लांट को हमेशा घर में लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
– मनी प्लांट का पौधा गमले में लगाना अच्छा होता है लेकिन यदि इसे नीले या हरे रंग की बोतल में लगाया जाए तो यह बहुत ही ज्यादा शुभ परिणाम देता है।
– मनी प्लांट के सूखने पर इसे तुरंत घर से हटा देना चाहिए। यह भी ध्यान रखें कि मनी प्लांट की बेल को हमेशा ऊपर की ओर ही चढ़ाएं नीचे की बेल का जाना अशुभ माना जाता है।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम