Home » महाराष्ट्र » मुंबई-पुणे एकसप्रेसवे पर 11 गाड़ियों में टक्कर, भिड़ंत में कई कारें हो गईं चकनाचूर

मुंबई-पुणे एकसप्रेसवे पर 11 गाड़ियों में टक्कर, भिड़ंत में कई कारें हो गईं चकनाचूर

मुंबई। महाराष्ट्र में एक बडी दुर्घटना हुई है। यहां मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हुआ है। यहां एक के बाद एक ग्यारह गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर फौरन एम्बुलेंस भेजी. . .

मुंबई। महाराष्ट्र में एक बडी दुर्घटना हुई है। यहां मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हुआ है। यहां एक के बाद एक ग्यारह गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर फौरन एम्बुलेंस भेजी गई। कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ जख्मी लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
मुंबई और पुणे को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे पर खुदबई के पास यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक कार ने अचानक ब्रेक मारा और उसके बाद पीछे चल रही 11 गाड़ियां टकरा गई। इस टक्कर में चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। वहीं हादसे के बाद पुणे से मुंबई की ओर आने वाला ट्रैफिक ब्लॉक हुआ है। जिन लोगों को छिटपुट चोटें आई हैं, उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

Web Stories
 
स्कार्फ खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान पार्टी में हैंडसम लुक के लिए Rohit Saraf से लें आइडियाज मंगल देव के गोचर से इन राशियों के आएंगे अच्छे दिन जीभ से जुड़े इन संकेतों को भूल से भी न करें इग्नोर रात में पुदीने की चाय पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां