Home » दिल्ली » गाजियाबाद की पॉश गौर ग्रीन सोसाइटी में भीषण आग, 9वीं से 13वीं मंजिल तक फैलीं लपटें, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक दिख रहा धुएं का गुबार

गाजियाबाद की पॉश गौर ग्रीन सोसाइटी में भीषण आग, 9वीं से 13वीं मंजिल तक फैलीं लपटें, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक दिख रहा धुएं का गुबार

गाजियाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू में बुधवार सुबह एक फ्लैट में आग लगने से हड़कंप मच गया। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से भी इस आग का धुआं देखा जा सकता है। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। अभी. . .

गाजियाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू में बुधवार सुबह एक फ्लैट में आग लगने से हड़कंप मच गया। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से भी इस आग का धुआं देखा जा सकता है। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। अभी तक 6 फ्लैट आग की चपेट में आ चुके हैं। आग लगे हुए ढाई घंटे से भी ज्यादा समय हो गया है लेकिन अभी तक इस पर काबू नहीं पाया गया है। यूपी फायर सर्विस की हाइड्रोलिक मशीन ऊपर के फ्लोर तक पहुंचने में सक्षम नहीं हो पा रही है जिस वजह से आग पर अभी तक काबू नहीं पाया गया। D टावर के ठीक सामने समिति का पार्क बना हुआ है। केवल समिति के सामने एक कार निकलने की जगह है इसलिए बड़ी-बड़ी मशीनें वहां तक पहुंच नहीं पा रही है।

सोसायटी में मची अफरा-तफरी

मिली जानकारी के अनुसार, गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी की नौवीं मंजिल पर एक फ्लैट में आग लगी है। आग लगने से पूरी सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। आग से उठता घना धुआं इतना ऊंचा था कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से भी साफ नजर आ रहा था, जहां से लोगों ने इस भयावह घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।

फ्लैट से निकल रहा धुएं का गुबार

आग लगते ही तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी है। आग लगने के दौरान उस फ्लैट में कोई था या नहीं ये भी अभी पता नहीं चल सका है। आग लगने के कारणों का भी अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। फिलहाल संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जांच की जा रही है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम