Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

रूस से रवाना हुई एयर इंडिया फ्लाइट अमेरिका पहुंची : 40 घंटे बाद मंजिल पर उतरे यात्री; मंगलवार को तकनीकी खराबी के बाद हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

नई दिल्ली। रूस के मगदान में फंसे भारतीय यात्रियों को लेकर एअर इंडिया की रिप्लेसमेंट फ्लाइट अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को पहुंच गई है। इसने भारतीय समयानुसार गुरुवार दोपहर 12:07 पर सैन फ्रांसिस्को में लैंड किया। एअर इंडिया ने बताया कि बोइंग 777-200 LR एयरक्राफ्ट की फ्लाइट AI173 में सभी 216 पैसेंजर्स और 16 क्रू मेंबर्स ​मौजूद थे।
ये यात्री मंगलवार को सुबह 4:05 बजे नई दिल्ली से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के लिए एअर इंडिया की फ्लाइट से रवाना हुए थे। इंजन में खराबी के चलते रूस के मगदान एयरपोर्ट पर दोपहर 2:10 बजे इस फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यात्रियों को सैन फ्रांसिस्को पहुंचाने के लिए बुधवार को एअर इंडिया की फ्लाइट मुंबई से रवाना हुई थी।
साढ़े सात घंटे में मगदान से सैन फ्रांसिस्को पहुंची फ्लाइट
एअर इंडिया ने गुरुवार सुबह एक ट्वीट करके बताया था कि इस फ्लाइट ने 8 जून को मगदान एयरपोर्ट से भारतीय समय के मुताबिक, सुबह 4:57 बजे उड़ान भरी है। ये सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट पर भारतीय समय के मुताबिक, 8 जून की को दोपहर 12.45 पर लैंड होने वाली थी, लेकिन 7 मिनट पहले ही लैंड हो गई।
एयर इंडिया ने जानकारी दी है कि सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट पर एडिशनल ऑन-ग्राउंड सपोर्ट को तैनात किया गया है, ताकि सभी यात्रियों के आते ही क्लियरेंस फॉर्मेलिटी पूरी की जा सकें। इसके साथ ही पैसेंजर्स को मेडिकल केयर, ग्राउंड ट्रांसपोर्टेशन और जहां जरूरी होगा वहां कनेक्टिंग फ्लाइट्स की सुविधा भी दी जाएगी।
मगदान में भारतीयों को खाने को दिया सूप-रोटी
रूस के मगदान में फंसे भारतीय यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मगदान में फंसे पैसेंजर्स में से एक ने वीडियो शेयर करके लोगों को हो रही परेशानियों के बारे में जानकारी दी। उसका दावा है कि खाने-पीने में दिक्कत आ रही है।
यहां सिर्फ सी-फूड और नॉनवेज मिल रहा है। जो लोग शाकाहारी हैं, उन्हें सिर्फ रोटी और सूप दिया गया। रात में लोगों को जमीन पर गद्दा बिछाकर सोना पड़ा। एक कमरे में 20 लोगों को रखा गया। टॉयलेट और बाथरूम की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। इसके अलावा लैंग्वेज के चलते भी परेशानी हो रही है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.