Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

वायुसेना अधिकारी बनकर पर्दे पर छा जाने के लिए तैयार कंगना रणौत, इस दिन रिलीज होगी ‘तेजस’

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

डेस्क। कंगना रणौत को सिनेमा की बोल्ड बाला कहा जाता है। वह अपने बेबाक बयानों के लिए भी जानी जाती हैं। अभिनेत्री देश में चल रहे जरूरी मुद्दों पर अपनी राय भी साझा करती हैं। वह एक बेहतरीन अभिनेत्री भी हैं। हाल ही में कंगना रणौत की फिल्म टीकू वेड्स शेरू रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अवनीत कौर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी साथ नजर आए थे। हालांकि फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। हाल ही में अभिनेत्री की आने वाली फिल्म तेजस से उनका एक नया लुक जारी किया गया है। इसके अलावा फिल्म की रिलीज डेट भी पता चल गई है।
कंगना रणौत इन दिनों अपनी एक के बाद एक फिल्मों के लिए चर्चा में बनी हुई हैं। बीते कुछ समय पहले उनकी बहुचर्चित फिल्म इमरजेंसी का टीजर रिलीज हुआ था। इमरजेंसी का टीजर बहुत ही शानदार है। फैंस को यह खूब पसंद आया है। अब उन्होंने अपनी एक और फिल्म तेजस से अपना लुक जारी किया है। इसके साथ ही फिल्म के रिलीज की तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है। तेजस 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.