मालदा। समाज में रिश्तो की अहमियत ख़त्म होती जा रही है, मालदा में ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों को भी तार-तार कर दिया।
हरिश्चंद्रपुर थाना क्षेत्र के तलसूर इलाके में चाचा ससुर के ऊपर अपने भतीजे की पत्नी से छेड़छाड़ का करने का आरोप लगा हैं। आरोप है कि शराबी चाचा के व्यवहार का विरोध करने पर चाचा ने भतीजे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मंगलवार की सुबह इस घटना के बाद तलसूर इलाके में तनाव का माहौल देखा गया। गृहिणी ने अपने चाचा उत्तम यादव के खिलाफ हरिश्चंद्रपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार सोमवार को तलसूर गांव की निवासी स्मृति यादव घर पर अकेली थी। चाचा ससुर उत्तम यादव का घर उनके घर के बगल में है। वह पेशे से शराब विक्रेता है और उस पर घर से अवैध रूप से देशी शराब बेचने का आरोप लगा है। आरोप है कि चाचा ससुर ने स्मृति यादव को अकेला पाया और जबरन घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करने लगा। स्मृति यादव के पति गणेश यादव उस वक्त घर पर नहीं था। बाद में जब पति गणेश यादव को पता चला कि उसने इसका जम कर विरोध किया। इसके बाद उत्तम यादव और उनके परिवार ने स्मृति यादव के घर पर कथित तौर पर हथियार के साथ हमला कर दिया। धारदार हथियार से किये गए हमले से गणेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद गणेश यादव और स्मृति यादव ने आरोपी चाचा उत्तम यादव के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पूरे घटनाक्रम से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। आरोपी ससुर उत्तम यादव और उसका परिवार फरार है।
हरिश्चंद्रपुर पुलिस के आईसी देवदूत गजमेर ने बताया कि घटना की सूचना दे दी गई है। आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश शुरू कर दी है।