सिलीगुड़ी। माटीगाड़ा ब्लॉक के शिव मंदिर जनरल मोर क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा गया। स्थानीय लोगों नसे उसका शरीर क्षत विक्षत हालत में देखा गया। घटना शनिवार की सुबह साधनमोड़ इलाके में की है। घटना की सूचना मिलने के बाद माटीगाड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को रेस्क्यू कर उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गई।
ज्ञात हुआ है कि घायल व्यक्ति के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान हैं। माटीगाड़ा थाना पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। उसकी यह हालत कैसे हुई अभी तक पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों को शक है कि किसी ने उसे मारने की कोशिश की है। घटना के आसपास स्थानीय लोग जमा हो गए।
Post Views: 0