Home » बिहार » होली से पहले बिहार में बर्ड फ्लू का कहर, 4575 मुर्गियां मारकर दफनाईं, 7 तक बंद रहेगा पटना जू

होली से पहले बिहार में बर्ड फ्लू का कहर, 4575 मुर्गियां मारकर दफनाईं, 7 तक बंद रहेगा पटना जू

पटना। बिहार में बर्ड फ्लू (H5N1) फैल गया है, जिसे लेकर अलर्ट भी जारी हो गया है। प्रदेश की नीतीश कुमार सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करके प्रदेशवासियों को बर्ड फ्लू से सतर्क रहने को कहा है। साथ ही एक एडवाइजरी. . .

पटना। बिहार में बर्ड फ्लू (H5N1) फैल गया है, जिसे लेकर अलर्ट भी जारी हो गया है। प्रदेश की नीतीश कुमार सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करके प्रदेशवासियों को बर्ड फ्लू से सतर्क रहने को कहा है। साथ ही एक एडवाइजरी भी जारी की गई है। राजधानी पटना की पीसी कॉलोनी, कंकड़बाग के जू-सेक्टर पार्क और पटना हाई कोर्ट परिसर में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि हुई है, क्योंकि पिछले दिन इन इलाकों में कौए और मुर्गियां मारी मिली थीं।

सैंपल टेस्टिंग में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई

पटना प्रशासन की ओर से बताया गया है कि तीनों इलाकों में मृत मिले पक्षियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। इसके बाद पूरे प्रदेश में करीब 4575 मुर्गियों को मारकर दफनाया गया। 9662 अंडे और 530 किलो दाना नष्ट किया। बर्ड फ्लू से बचाव के लिए दवाई का छिड़काव किया गया। पटना जू को भी 7 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही सरकारी एडवाइजरी जारी करके लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

तीनों इलाके घोषित हुए हैं संक्रमित

बता दें कि बर्ड फ्लू की पुष्टि रिपोर्ट में होने के बाद पटना प्रशासन ने प्रभावित इलाकों को संक्रमित घोषित कर दिया। संक्रमित इलाकों के एक किलोमीटर के दायरे को भी सील कर दिया। इन इलाकों में दवा का छिड़काव करके लोगों को सतर्क रहने और अफवाहों से बचने को कहा गया है। पटना जू परिसर से पानी, मिट्टी, ब्लड और अन्य सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आने तक जू बंद रहेगा और किसी को भी इसके आस-पास फटकने नहीं दिया जाएगा।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम