Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » देश » अध्यक्ष पद के लिए खड़गे ने नामांकन दाखिल किया, जी-23 नेताओं का भी मिला साथ

अध्यक्ष पद के लिए खड़गे ने नामांकन दाखिल किया, जी-23 नेताओं का भी मिला साथ

  नई दिल्ली। कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर चल रही राजनीति के बीच आज मल्लिकार्जुन खड़गे भी रेस में कूद पड़े हैं। नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस नेता शशि थरूर, मल्लिकार्जुन खड़गे और झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी. . .

 

नई दिल्ली। कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर चल रही राजनीति के बीच आज मल्लिकार्जुन खड़गे भी रेस में कूद पड़े हैं। नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस नेता शशि थरूर, मल्लिकार्जुन खड़गे और झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने चुनाव के लिए पर्चा दाखिल कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए यह मुकाबला अब रोचक होता जा रहा है। इस बीच दिग्विजय सिंह ने चुनाव न लड़ने की बात कही है।
खड़गे बोले- गांधी, नेहरू विचारधारा को आगे बढ़ाउंगा
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर कहा कि मैं बचपन से ही कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ा रहा हूं और अब आगे भी इसको आगे बढ़ाउंगा। उन्होंने कहा कि मैं गांधी, नेहरू विचारधारा के लिए 8वीं, 9वीं कक्षा से प्रचार करता आया हूं।
खड़गे को कुल 30 कांग्रेस नेताओं ने किया समर्थन
मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस के कुल 30 नेताओं ने समर्थन दिया है। सभी नेता नामांकन के दौरान प्रस्तावक के रूप में शामिल हुए।
खड़गे के नामांकन में कांग्रेस के 10 नेता बने प्रस्तावक
मल्लिकार्जुन खड़गे के नामांकन का कांग्रेस के दस नेताओं ने समर्थन दिया है। उनमें अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह, एके एंटनी, अंबिका सोनी, मुकुल वासनिक, आनंद शर्मा, अभिषेक मनु सिंघवी, अजय माकन, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और तारिक अंवर प्रस्तावक रहे हैं।

Trending Now

अध्यक्ष पद के लिए खड़गे ने नामांकन दाखिल किया, जी-23 नेताओं का भी मिला साथ में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़