ADVERTISEMENT
Home » देश » अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की जयशंकर-NSA अजीत डोभाल के साथ आज द्विपक्षीय बैठक, ट्रेड-सिक्योरिटी पर होगी बात

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की जयशंकर-NSA अजीत डोभाल के साथ आज द्विपक्षीय बैठक, ट्रेड-सिक्योरिटी पर होगी बात

नई दिल्ली। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो चार दिनों के भारत दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की। शीर्ष अमेरिकी राजनयिक रविवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।. . .

नई दिल्ली। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो चार दिनों के भारत दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की। शीर्ष अमेरिकी राजनयिक रविवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके बाद वे मंगलवार को नई दिल्ली में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे, जिसमें भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्री एक साथ आएंगे। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब वाशिंगटन और नई दिल्ली बदलते वैश्विक भू-राजनीतिक चुनौतियों के बीच रणनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर सहयोग को और गहरा करने की कोशिश कर रहे हैं।

विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक

रविवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री सोमवार को आगरा और जयपुर का दौरा करेंगे और फिर मंगलवार सुबह क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए दिल्ली लौटेंगे।

अमेरिकी दूतावास ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद, रूबियो ने अमेरिकी दूतावास में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत को अमेरिका के लिए ‘‘महत्वपूर्ण भागीदार’’ बताया और संकेत दिया कि दोनों पक्ष आने वाले महीनों में संबंधों को और मजबूत करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं करने की योजना बना रहे हैं।

ADVERTISEMENT

रूबियो की पीएम मोदी से मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने शनिवार को भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं, विशेष रूप से रक्षा, व्यापार, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों, पर विचार-विमर्श किया।

कोलकाता से की यात्रा की शुरुआत

रूबियो अपनी भारत यात्रा की शुरुआत कोलकाता से की। शनिवार सुबह पूर्वी भारत के इस महानगर पहुंचने के बाद उन्होंने सेंट टेरेसा मिशनरीज ऑफ चैरिटी के मुख्यालय मदर हाउस का दौरा किया। रूबियो कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी बैठक प्रस्तावित है।

भारत की पहली आधिकारिक यात्रा पर रूबियो

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के तहत शनिवार को नई दिल्ली पहुंचे। इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को सुधारना है, जिनमें पिछले साल के मध्य से ही तनाव बना हुआ है।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम