Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

अलकाप गीतों के माध्यम से क्षय रोग के प्रति चलाया गया जागरूकता अभियान

- Sponsored -

- Sponsored -


मालदा। स्वयंसेवी संस्था ने मालदा मेडिकल कॉलेज से सटे परिसर में अलकाप गीतों के माध्यम से क्षय (टीबी) रोग के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। आधुनिक चिकित्सा जगत में आयी क्रांति के बाद अब क्षय रोग कोई जानलेवा बीमारी नहीं है। यदि कोई व्यक्ति इस बीमारी से संक्रमित है तो सरकारी अस्पतालों में निशुल्क चिकित्सा परामर्श और चिकित्सा सेवाओं के लिए पर्याप्त आधारभूत संरचना की व्यवस्था की गयी है। यह बताने के लिए गुरुवार को राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग एवं स्वयंसेवी संस्था द्वारा अलकाप गीतों द्वारा क्षय रोग से संबंधित रोगों पर जागरूकता अभियान चलाया। गीतों के माध्यम से मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों के परिजनों को टीबी रोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
राज्य सरकार ने टीबी के उन्मूलन के लिए कई आवश्यक पहल की हैं। उस पर भी स्वयंसेवी संस्था के सदस्यों ने अलकाप गीत के माध्यम से प्रकाश डाला। साथ ही आम लोगों को क्षय रोग के इलाज के लिए पर्चे बांटे गए।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.