Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

अलीपुरद्वार में पिकनिक मनाने जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 25 घायल, 6 की हालत गंभीर

- Sponsored -

- Sponsored -


अलीपुरद्वार। अलीपुरद्वार में पिकनिक मानाने जा रहे लोगों से भरी एक बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं जिनमें 6 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना मदारीहाट स्थित एशियन हाईवे पर शुक्रवार सुबह लगभघ साढ़े दस बजे हुई। कमाक्षागुड़ी के परोकाटा से एक बस पिकनिक मनाने सिलीगुड़ी फागू जा रही थी, मदारीहाट क्षेत्र में विपरीत दिशा से आ रहे पत्थर लदे ट्रक से पिकनिक बस की आमने-सामने भीड़ंत हो गयी। इस घटना में बस में सवार 25 लोग घायल हो गए और उन्हें मदारीहाट थान इलाके के स्थानीय निवासियों राहत कार्य करते हुए मदारीहाट अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंची व राहत कार्य व बचाव में जुटे। घटना में 25 लोगों को कमोबेस चोटें आयी जिनमें से छह की हालत गंभीर बतायी गयी है। उन्हें अलीपुरद्वार जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

 


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.