कोहिमा। मणिपुर के कांगपोकपी जिले में मंगलवार सुबह अज्ञात लोगों ने तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी मुताबिक हमला कांगगुई इलाके में इरेंग और करम वैफेई गांवों के बीच हुआ। जब सुबह करीब 8.20 बजे अज्ञात लोगों ने ग्रामीणों पर गोलियां चलाईं।इससे पहले 8 सितंबर को टेंग्नौपाल के पल्लेल में भड़की हिंसा में भी तीन लोग मारे गए थे और 50 से अधिक घायल हो गए थे।
हकीकत यह है कि भारत के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में पिछले चार महीने से जली हिंसा की आग बूझने का नाम नहीं ले रही है। राज्य के अलग-अलग जगहों में लगातार हिंसा की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। तीन ही पहले ही मणिपुर के तेंगनौपाल जिले के पैलेल में फायरिंग की दो अलग-अलग घटनाओं में गुरुवार को दो लोगों की मौत हो गई थी।
Post Views: 0