Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

आलिया ने बेटी के जन्म के बाद शेयर की पहली तस्वीर, लोगों ने कर डाली बच्चे की झलक दिखाने की मांग

- Sponsored -

- Sponsored -


मुंबई। मां बनने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पहली तस्वीर साझा की है। बता दें कि 6 नवंबर को आलिया भट्ट ने बेटी का स्वागत किया था। जिसके बाद से ही हर कोई आलिया और बेटी की झलक देखने के लिए बेताब हैं। फैंस की इसी डिमांड को ध्यान में रखते हुए आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आलिया भट्ट अपने हाथ में एक कप पकड़े नजर आ रही हैं। बता दें कि इस कप पर ‘मम्मा’ लिखा हुआ है।
आलिया ने कैप्शन में लिखी ये बात
हालांकि, इस तस्वीर में आलिया भट्ट का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने तस्वीर में अपने आपको ब्लर कर दिया है। इस फोटो को साझा करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा, ‘ये मैं हूं।’ आलिया भट्ट की इस क्यूट तस्वीर पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियां दे रहे हैं। वहीं कुछ फैंस आलिया भट्ट से बेबी की पहली झलक दिखाने की मांग कर रहे हैं।
फैंस ने कमेंट कर कहा…
इस पोस्ट पर कमेंट कर सभी फैंस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हम बेबी गर्ल की तस्वीर देखना चाहते हैं।’ वहीं अन्य यूजर ने लिखा, ‘छोटी आलिया भट्ट कैसी हैं?’ एक यूजर ने लिखा कि ‘बेबी की मम्मा को बहुत बधाई। उम्मीद है आप दोनों स्वस्थ होंगे।’ खबर लिखे जाने तक आलिया भट्ट की पोस्ट को 7 लाख से भी ज्यादा यूजर्स लाइक कर चुके हैं।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.