Home » पश्चिम बंगाल » एशिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक सिंधु कलाज सांप मिला जलपाईगुड़ी में

एशिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक सिंधु कलाज सांप मिला जलपाईगुड़ी में

जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी शहर के पीडी कॉलेज से सटे सरकारी आवास में करीब छह साल बाद सिंधु कलाज सांप बरामद किया गया। इस सांप का अंग्रेजी नाम वॉल्स सिंध क्रेइट है। जलपाईगुड़ी में पीडी कॉलेज से सटे सरकारी आवास में करीब. . .

जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी शहर के पीडी कॉलेज से सटे सरकारी आवास में करीब छह साल बाद सिंधु कलाज सांप बरामद किया गया। इस सांप का अंग्रेजी नाम वॉल्स सिंध क्रेइट है।
जलपाईगुड़ी में पीडी कॉलेज से सटे सरकारी आवास में करीब छह साल बाद सिंधु कलाज सांप मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पंचमी की देर रात एक सरकारी आवास के निवासी ने सांप को यार्ड में देखा और पर्यावरण प्रेमी विश्वजीत दत्ता चौधरी को इसकी सूचना दी गई। विश्वजीत दत्ता मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़ा।
उन्होंने बताया कि यह सांप उत्तर बंगाल में पाया जाता है। लेकिन जलपाईगुड़ी शहर में यह सांप कम ही देखने को मिलता है। पर्यावरणविद् विश्वजीत दत्ता चौधरी ने कहा कि यह सांप जहरीले सांपों में से एक है। इसे एशिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक माना जाता है।