Home » एक्सक्लूसिव » एसआईआर ऑफलाइन जारी हुई अंतिम मतदाता सूची, BLO के हाथों में पहुंची फाइनल लिस्ट, बूथों पर लगी सूची

एसआईआर ऑफलाइन जारी हुई अंतिम मतदाता सूची, BLO के हाथों में पहुंची फाइनल लिस्ट, बूथों पर लगी सूची

कोलकाता। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अंतिम मतदाता सूची ऑफलाइन जारी कर दी गई है। कोलकाता समेत पूरे पश्चिम बंगाल में जिलाधिकारी और प्रखंड विकास अधिकारी कार्यालयों तक सूची की मुद्रित प्रतियां पहुंच चुकी हैं। प्रखंड स्तर पर बूथ. . .

कोलकाता। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अंतिम मतदाता सूची ऑफलाइन जारी कर दी गई है। कोलकाता समेत पूरे पश्चिम बंगाल में जिलाधिकारी और प्रखंड विकास अधिकारी कार्यालयों तक सूची की मुद्रित प्रतियां पहुंच चुकी हैं। प्रखंड स्तर पर बूथ स्तरीय अधिकारियों को अंतिम सूची सौंपी जा रही है और वे इसे लेकर मतदान केंद्रों की ओर रवाना हो रहे हैं। जिलाधिकारी (DM) और बीडीओ कार्यालयों में सूची की हार्ड कॉपी पहुंच चुकी है। ब्लॉक स्तर पर BLO (Booth Level Officer) को फाइनल लिस्ट सौंपी जा रही है और वे इसे लेकर बूथों की ओर रवाना हो गए हैं। जल्द ही आम लोग अपने-अपने बूथ पर जाकर सूची में अपना नाम देख सकेंगे। फिलहाल सूची ऑफलाइन उपलब्ध है, जबकि ऑनलाइन प्रकाशन दोपहर बाद होने की संभावना है।
नंदीग्राम से ठाकुरनगर तक एक जैसा दृश्य देखने को मिल रहा है—मतदान केंद्रों पर सूची चस्पा की जा रही है ताकि मतदाता जाकर अपना नाम सत्यापित कर सकें। सूची सार्वजनिक होते ही किन-किन स्थानों पर कितने नाम हटे, इसे लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। कुछ स्थानों पर अधिकारियों का कहना है कि नाम नहीं कटे, जबकि कहीं-कहीं नाम हटने की शिकायतें भी सामने आई हैं।

नंदीग्राम: कहीं राहत, कहीं आपत्ति

नंदीग्राम (पूर्व मेदिनीपुर) के चरकेंद्रमारी क्षेत्र के एक मतदान केंद्र के अधिकारी ने बताया कि उनके केंद्र पर 953 मतदाता हैं और अंतिम सूची प्रारूप सूची के अनुरूप ही है—घबराने की कोई बात नहीं। हालांकि 219 नंबर मतदान केंद्र के अधिकारी ने कुछ नाम हटने की बात कही, पर अधिकतर नाम यथावत हैं।
इसी इलाके के एक प्रखंड के अधिकारी ने आरोप लगाया कि उनका खुद का नाम मतदाता सचिन में नहीं विचाराधीन” सूची में है। 27 वर्षों की सेवा, सभी दस्तावेज सही होने और पासपोर्ट होने के बावजूद उनका नाम लंबित श्रेणी में होने पर उन्होंने सवाल उठाया है।

बांकुड़ा: कुल 1.35 लाख से अधिक नाम हटे

बांकुड़ा में भी मतदान केंद्रों पर अंतिम सूची प्रदर्शित की गई है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, अंतिम सूची में 3,300 नए नाम हटे हैं। प्रारूप सूची में 1,32,000 नाम हटे थे, यानी कुल 1,35,300 नाम हटाए जाने की जानकारी है। लगभग 39,000 नाम अमীমांसित सूची में हैं। 70 नंबर मतदान केंद्र पर 3 नाम हटने की सूचना है।

उत्तर 24 परगना: बिधाननगर और ठाकुरनगर में असर

बिधाननगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,31,169 मतदाता थे, जिनमें से 971 नाम हटे हैं।
ठाकुरनगर। में सबसे अधिक “अनचिह्नित” नाम सामने आए—करीब 30,000 नाम हटने की खबर से स्थानीय लोगों में चिंता है।
पूरे नार्थ 24 परगनास जिले में लगभग 5,90,000 नाम अमीमांसित सूची में बताए जा रहे हैं।

कोलकाता: उत्तर और दक्षिण में अलग तस्वीर

उत्तर कोलकाता: अब तक 4,07,000 नाम हटे&प्रारूप में 3,90,000 और अंतिम सूची में अतिरिक्त 17,000। लगभग 40,000 नाम अमीमांसित सूची में हैं।
दक्षिण कोलकाता: प्रारूप सूची में 6,91,306 नाम थे, अंतिम सूची में 6,88,099 रह गए। 78,657 नाम अमীমांसित सूची में हैं।

अन्य जिलों की स्थिति

मुर्शिदाबाद: लगभग 6 लाख नाम अमীমांसित सूची में; अंतिम हटाए गए नामों की संख्या स्पष्ट नहीं।

साउथ 24 परगनास : बड़ी संख्या में नाम हटे; करीब 5,20,000 नाम अमीमांसित सूची में।

पश्चिम मेदिनीपुर : लगभग 1 लाख नाम अमीमांसित सूची में।

नदिया : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 60,000 नाम हटे; 2,30,000 नाम अअमीमांसित सूची में।

ऑनलाइन प्रकाशन दोपहर बाद संभव

फिलहाल सूची इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, दो आधिकारिक जालस्थलों पर सूची प्रकाशित होने के बाद मतदाता घर बैठे भी अपना नाम देख सकेंगे। तब तक नागरिकों से अपील है कि वे अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाकर अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम