Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » पश्चिम बंगाल » केबल ऑपरेटर नहीं दे रहा था भाड़ा, नगर पालिका दफ्तर से किया बेदखल

केबल ऑपरेटर नहीं दे रहा था भाड़ा, नगर पालिका दफ्तर से किया बेदखल

मालदा। काफी दिनों से भाड़ा नहीं देने पर मालदा नगरपालिका प्रबंधन ने एक गैर सरकारी केबल ऑपरेटर संस्था को दफ्तर से बेदखल‌ कर‌ दिया है। मंगलबाड़ी पालिका बाजार इलाके की एक तीन मंजिला इमारत पर स्थित 1800 स्क्वायर फीट के. . .

मालदा। काफी दिनों से भाड़ा नहीं देने पर मालदा नगरपालिका प्रबंधन ने एक गैर सरकारी केबल ऑपरेटर संस्था को दफ्तर से बेदखल‌ कर‌ दिया है। मंगलबाड़ी पालिका बाजार इलाके की एक तीन मंजिला इमारत पर स्थित 1800 स्क्वायर फीट के एक कमरे में स्थित दफ्तर को पालिका से भाड़े पर लिया गया था। लेकिन कई वर्षों से उसका भाड़ा नगरपालिका को नहीं दिया जा रहा था। 2014 साल से ही उसका किराया पालिका को नहीं दिया जा‌ रहा था। नोटिस भेजने पर उसका जवाब नहीं दिया गया। अंत में शुक्रवार को प्रशासन की ओर से डिप्टी मेजिस्ट्रेट सुब्रत विश्वास वहां पहुंचे थे। उनके साथ पुराना मालदा थाने की पुलिस भी थी। उनकी मदद से पालिका के कर्मचारियों ने केबल दफ्तर को अपने कब्जे में ले लिया। पालिका प्रशासक वशिष्ट त्रिवेदी ने बताया कि इस जगह पर बाद में पालिका का एक कार्यालय शुरू किया जायेगा।
मिली जानकारी के अनुसार, 2014 में एक गैर सरकारी केबल ऑपरेटर संस्था ने इस दफ्तर को लीज पर लिया था। लेकिन लीज की मियाद खत्म हो जाने पर भी 2014 से अब तक का भाड़ा पालिका को नहीं चुकाया। अंत उसके दफ्तर को पालिका ने अपने दखल में ले लिया।
पालिका के चेयरपर्सन वशिष्ट त्रिवेदी ने बताया कि लीज की मियाद खत्म हो जाने पर भी संस्था के किसी व्यक्ति ने उनसे सम्पर्क नहीं किया। हमनें कई बार विभिन्न माध्यमों से उन्हें नोटिस भी भेजा लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया। अंत में पुलिस और प्रशासन की मदद से दफ्तर को कब्जे में ले लिया गया। इस दफ्तर में पालिका का एक शाखा कार्यालय को जायेगा। जिससे यहां के लोगों को राहत मिलेगी।

Trending Now

केबल ऑपरेटर नहीं दे रहा था भाड़ा, नगर पालिका दफ्तर से किया बेदखल में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़