ADVERTISEMENT
Home » दुनिया » गर्ल्स स्कूल छात्रावास में लगी भीषण आग; तड़के मची चीख-पुकार, 10 छात्राओं की मौत व कई लापता

गर्ल्स स्कूल छात्रावास में लगी भीषण आग; तड़के मची चीख-पुकार, 10 छात्राओं की मौत व कई लापता

केन्या। अफ्रीकी देश केन्या के मध्य क्षेत्र में स्थित एक बालिका विद्यालय में भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई। हादसा गिलगिल इलाके के Utumishi Girls School में हुआ, जहां तड़के छात्रावास में अचानक आग भड़क उठी।. . .

केन्या। अफ्रीकी देश केन्या के मध्य क्षेत्र में स्थित एक बालिका विद्यालय में भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई। हादसा गिलगिल इलाके के Utumishi Girls School में हुआ, जहां तड़के छात्रावास में अचानक आग भड़क उठी। पुलिस के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि छात्राओं को संभलने का मौका नहीं मिला। कई छात्राएं हॉस्टल में फंस गईं, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की सही संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। राहत और बचाव दल लगातार परिसर में तलाश अभियान चला रहे हैं ताकि सभी छात्राओं का पता लगाया जा सके।
स्थानीय पुलिस ने कहा कि कई छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि कुछ को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। गंभीर रूप से झुलसी छात्राओं की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट और आगजनी दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।केन्या में बोर्डिंग स्कूलों में आग लगने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। कई मामलों में छात्रावासों में सुरक्षा मानकों की कमी और बिजली संबंधी खराबियां बड़ी वजह मानी गई हैं।
कुछ मामलों में छात्राओं या छात्रों द्वारा विरोध प्रदर्शन के दौरान आग लगाने की घटनाएं भी सामने आई हैं। इसी कारण केन्या में स्कूल सुरक्षा को लेकर लगातार चिंता जताई जाती रही है। स्थानीय प्रशासन ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही स्कूलों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की भी बात कही गई है।हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। अभिभावक और परिवार के लोग स्कूल पहुंच रहे हैं और अपने बच्चों की जानकारी लेने की कोशिश कर रहे हैं।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम