ADVERTISEMENT
Home » खेल » छक्के, तूफान, तबाही! वैभव ने रच द‍िया इत‍िहास, रिकॉर्ड टूटने पर क्रिस गेल भी हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के मुरीद, दे डाला अपना ‘यूनिवर्स बॉस’ वाला टैग

छक्के, तूफान, तबाही! वैभव ने रच द‍िया इत‍िहास, रिकॉर्ड टूटने पर क्रिस गेल भी हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के मुरीद, दे डाला अपना ‘यूनिवर्स बॉस’ वाला टैग

न्यू चंडीगढ़। आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ महज 29 गेंदों में 97 रनों की जो खूंखार पारी खेली, उसने पूरे क्रिकेट जगत को हिलाकर रख. . .

न्यू चंडीगढ़। आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ महज 29 गेंदों में 97 रनों की जो खूंखार पारी खेली, उसने पूरे क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया है। अपनी इस पारी में 12 गगनचुंबी छक्के जड़कर वैभव ने टी20 क्रिकेट के शहंशाह क्रिस गेल का एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्के लगाने का 14 साल पुराना महारिकॉर्ड तोड़ दिया। इस सीजन में वैभव के अब कुल 65 छक्के हो चुके हैं। अपने इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को टूटता देख खुद यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल भी इस 15 साल के लड़के के दीवाने हो गए हैं। क्रिस गेल ने खुद सोशल मीडिया पर ब्रॉडकास्ट स्क्रीन की दो तस्वीरें शेयर करते हुए वैभव की जमकर तारीफ की है।

क्रिस गेल ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा?

क्रिस गेल ने मैच के तुरंत बाद अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर वैभव सूर्यवंशी के शानदार ग्राफिक्स की तस्वीरें साझा कीं, जिन पर बड़े-बड़े अक्षरों में ‘ UNIVERSAL BABY BOSS ‘ लिखा हुआ था। वैभव की बल्लेबाजी से गदगद होकर गेल ने लिखा, ‘वैभव कितना असाधारण और अद्भुत खिलाड़ी है। युवा खिलाड़ी, बेहतरीन मनोरंजन! न्यू सिक्स मशीन!’ क्रिस गेल द्वारा किसी युवा भारतीय बल्लेबाज को न्यू सिक्स मशीन का टैग देना यह साबित करता है कि वैभव सूर्यवंशी ने किस स्तर की पावर-हिटिंग का मुजाहिरा पेश किया है।

ब्रॉडकास्ट स्क्रीन पर छाए रहे वैभव के ये 6 महारिकॉर्ड

क्रिस गेल द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में टीवी स्क्रीन पर वैभव सूर्यवंशी के इस सीजन और इस मैच के वो 6 अद्भुत रिकॉर्ड्स दिखाए गए हैं, जिन्होंने उन्हें ‘यूनिवर्सल बेबी बॉस’ बना दिया है।

ADVERTISEMENT


एक सीजन में किसी अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा रन: 680 रन
एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के: 65 छक्के (क्रिस गेल का रिकॉर्ड टूटा)
आईपीएल इतिहास में 200+ के स्ट्राइक रेट से 600 से अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज
किसी आईपीएल प्लेऑफ/नॉकआउट मैच में सबसे ज्यादा छक्के: 12 छक्के
सबसे कम गेंदों में 10 छक्के लगाने का रिकॉर्ड: महज 24 गेंदें
आईपीएल के पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के: 8 छक्के

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम