Home » पश्चिम बंगाल » जमाई षष्ठी के मौके पर मंदिरों में पूजा करने उमड़ी महिलाओं की भीड़, उत्सव जैसा दिखा माहौल

जमाई षष्ठी के मौके पर मंदिरों में पूजा करने उमड़ी महिलाओं की भीड़, उत्सव जैसा दिखा माहौल

जलपाईगुड़ी। आज जमाई षष्ठी है। इस मौके पर गुरुवार सुबह से ही मयनागुड़ी के मयनामाता काली मंदिर में संतानों की मंगल कामना के लिए पूजा-अर्चना करने वाली महिलाओं की भारी भीड़ दिखी। मयनागुड़ी शहर के अलावा अन्य जगहों से महिलाएं. . .

जलपाईगुड़ी। आज जमाई षष्ठी है। इस मौके पर गुरुवार सुबह से ही मयनागुड़ी के मयनामाता काली मंदिर में संतानों की मंगल कामना के लिए पूजा-अर्चना करने वाली महिलाओं की भारी भीड़ दिखी। मयनागुड़ी शहर के अलावा अन्य जगहों से महिलाएं आज सुबह से ही इस मंदिर में पूजा अर्चना करने आती हैं। जमाई षष्ठी बंगाल का लोकपर्व है जिसमें मां अपनी संतान के साथ ही दामाद की सलामती और समृद्धि की कामना के लिए व्रत रखती हैं।
कहा जा सकता है कि यह दामादों के लिए आयोजित त्योहार है। इस खास दिन में दामादों की उनकी ससुराल में खूब खातिरदारी होती है। इसे लेकर सदियों से बंगाली घरों में विभिन्न अनुष्ठान और समारोह देखे जाते रहे हैं। इस अवसर पर जलपाईगुड़ी जिले के लगभग सभी मंदिरों में उत्सव का माहौल है।

Web Stories
 
सत्यनारायण व्रत करने से क्या होता है? काल भैरव जयंती पर ये उपाय करने से जीवन में आएंगी खुशियां सर्दियों में जोड़ों के दर्द से राहत के लिए खाएं ये फूड्स शरीर में पानी की कमी होने से हो सकती हैं ये बीमारियां शुगर को कंट्रोल करने के लिए जरूर खाएं ये ड्राई फ्रूट्स