Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

जमीन पर चलने वाली शार्क मिली, बिना ऑक्सीजन 2 घंटे जिंदा, क्या इंसानों के लिए खतरा ?

- Sponsored -

- Sponsored -


नई दिल्ली। समुद्र की सबसे बड़ी शिकारी शार्क के बारे में आपने बहुत सी दिलचस्प बातें सुनी होंगी, लेकिन आज हम आपको शार्क की ऐसी प्रजाति के बारे में बताने जा रहे जो जमीन पर आसानी से चल सकती है। इसके अलावा वो बिना ऑक्सीजन काफी वक्त तक जिंदा भी रहती है। हाल ही में इसके बारे में वैज्ञानिकों को पता चला है। (
पंखों की मदद से चलती है
फ्लोरिडा अटलांटिक यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने पाया कि युवा एपॉलेट शार्क अपने पंखों के साथ जमीन पर चलने में सक्षम हैं। ये पानी के बाहर बिना ऑक्सीजन के करीब 2 घंटे का वक्त बिता सकती हैं। जब उन्होंने अपनी रिसर्च को आगे बढ़ाया तो पता चला कि इन शार्क ने चुनौतीपूर्ण पर्यावरणीय परिस्थितियों के जवाब में अपने आप को विकसित किया था।
चट्टान की दरारों में घुस जाती हैं
शोधकर्ताओं के अनुसार युवा एपॉलेट शार्क दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ में पाई जाती हैं, जहां बाहर जाने वाले ज्वार के कारण उन्हें अलग किया जा सकता है। जब उन पर कोई हवाई या जलीय शिकारी हमला करने वाला रहता है, तो वो खुद को बचाने के लिए चट्टान की दरारों में चली जाती हैं। फिर वहां पर वो अपने पैडल के आकार के पंखों का इस्तेमाल कर जमीन पर आराम से चलती हैं। खतरा कम होने पर ये फिर से पानी में चली जाती हैं।
क्या इंसानों के लिए हैं खतरा?
वैज्ञानिक संभावना जता रहे कि अन्य चलने वाली शार्क प्रजातियां ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और पापुआ न्यू गिनी में पाई जा सकती हैं। इस रिसर्च में शामिल डॉ. मैरिएन ई पोर्टर के मुताबिक एपॉलेट शार्क पर हुआ अध्ययन उनको पूरी प्रजाति को समझने की अनुमति देता है। अब इस पर अध्ययन किया जाएगा कि बदलती जलवायु परिस्थितियां एपॉलेट शार्क को कैसे प्रभावित करेंगी। पोर्टर के मुताबिक ज्यादातर लोगों के लिए डरावना लग सकता है, लेकिन एपॉलेट शार्क को इंसानों के लिए खतरा नहीं माना जाता है।
इस वजह से शार्क हैं खतरनाक
शिकारी शार्क को समुद्र का सबसे खतरनाक शिकारी कहा जाता है। इसके पीछे खास वजह है। इनकी सूंघने की क्षमता काफी ज्यादा तेज होती है। जब पानी किसी शार्क की नाक से होकर गुजरता है तो इनके नाक में मौजूद तंत्र पानी में मौजूद रसायन को सूंघकर पहचान लेता है। वहां से तुरंत सिग्नल इनके दिमाग में जाता है और ये तुरंत शिकार के पीछे पहुंच जाती हैं। हालांकि ये प्रक्रिया सीमित रेंज के लिए है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.