Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन, वर्कआउट के दौरान गई जान, कसौटी जिंदगी से फेमस हुए थे

- Sponsored -

- Sponsored -


मुंबई। टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर हस्तियों में से एक एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, सिद्धांत का निधन जिम में वर्कआउट के दौरान हुआ है। बता दें कि हाल ही में एक्टर ने अपना नाम आनंद सूर्यवंशी से बदलकर सिद्धांत सूर्यवंशी कर लिया था। सिद्धांत के आकस्मिक निधन से हर कोई हैरान है. साथ ही, टीवी जगत के लिए भी ये बेहद शॉकिंग न्यूज है।
सिद्धांत की मौत की खबर ने पूरे टीवी जगत को हिला कर रख दिया है। महज 46 साल की उम्र में उनका यूं जाना हर किसी को खल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां, डॉक्टरों की टीम ने करीब 45 मिनट तक उनका इलाज किया, आखिर में डॉक्टर्स उन्हें बचाने में नाकाम रहे और एक्टर को मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों की कोशिश भी हुई असफल
फिलहाल, सिद्धांत को लेकर बस इतनी ही खबर सामने आई है कि जिम में वर्कआउट के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद अस्पताल लाया गया जहां लाख कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया ना जा सका।इस खबर के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर हर कोई एक्टर के परिवार और करीबियों को सांत्वना दे रहा है। साथ ही, इस दुख की घड़ी में मजबूत बने रहने की दुआएं दे रहा है।
इन सीरियल्स में किया था काम
सिद्धांत टीवी शोज कुसुम, कसौटी जिंदगी की, कृष्णा-अर्जुन, जमीन से आसमान तक, क्या दिल में है, गृहस्थी जैसे कई टीवी शोज का हिस्सा रहे हैं। आखिरी बार इन्हें जिद्दी दिल माने ना शो में देखा गया था। सिद्धांत फिटनेस फ्रीक थे, जो सोशल मीडिया पर अक्सर अपने वर्कआउट वीडियो शेयर कर फैंस को मोटिवेट करते थे। वो ‘सूफियाना इश्क मेरा’ जैसे शो का हिस्सा रह चुके हैं। उन्हें आखिरी बार जी टीवी के शो ‘क्यू रिश्तों में कट्टी बत्ती’ में देखा गया था। इसके पहले टीवी स्टार और भाभी जी घर पर हैं फेम दीपेश भान के निधन ने भी टीवी जगत को काफी सदमा पहुंचाया था।
जय भानुशाली ने शोक जताया
सिद्धांत के निधन पर टीवी एक्टर जय भानुशाली ने शोक जताया है। उन्होंने सिद्धांत की एक तस्वीर शेयर कर लिखा, तुम बहुत जल्दी चले गए। सिद्धांत ने 2017 में मॉडल और फैशन कोरियोग्राफर अलीसिया राउत से शादी की थी, उनके दो बच्चे भी हैं। ये उनकी दूसरी शादी थी। इससे पहले उन्होंने ईरा सूर्यवंशी से 2000 में शादी की थी, लेकिन 2015 में उन्होंने तलाक ले लिया था।
सिद्धांत ने की थी दो शादियां
सिद्धांत की पर्सनल लाइफ काफी कॉन्ट्रोवर्शियल रही है। उन्होंने दो शादियां की थीं। पहले उन्होंने इरा नाम की लड़की से शादी की थी, लेकिन साल 2015 में उनका तलाक हो गया। इसके दो साल बाद उन्होंने अलीसिया राउत से दूसरी शादी की। पहली शादी से सिद्धांत की एक बेटी थी। दूसरी शादी के बाद उन्हें एक बेटा हुआ। अब सिद्धांत अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।
कौन थे सिद्धांत वीर सूर्यवंशी?
सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का जन्म 15 दिसंबर 1975 को मुबंई में हुआ था। उन्होंने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। सिद्धांत ने सीरियल ‘कुसुम’ से अपना टीवी डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘कृष्णा अर्जुन’, ‘क्या दिल में है’ जैसे कई पॉपुलर टीवी शोज में काम किया। सिद्धांत को आनंद सूर्यवंशी के नाम से भी जाना जाता है।
इस तरह का तीसरा मामला
जिम में वर्कआउट करते हुए हाल ही में कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का भी निधन हुआ था। इससे पहले भाभीजी घर पर हैं शो के एक्टर दिपेश भान की मौत भी वर्कआउट करते हुए हुई थी।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.