Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

तृणमूल नेता का गला कटा शव बरामद, इलाके में मचा कोहराम

- Sponsored -

- Sponsored -


 

उत्तर दिनाजपुर। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हत्या और हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब उत्तर दिनाजपुर के इटहार थाना क्षेत्र के श्रीपुर इलाके में स्थित एक धान के खेत से तृणमूल नेता का गला कटा शव बरामद हुआ है। इस भयावह मामले के सामने आने से पुरे इलाके में कोहराम मच गया हैं।
स्थानीय लोगों को शव को राष्ट्रीय राजमार्ग-34 से करीब 300 मीटर दूर धान के खेत में देखा। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान अब्दुल कासिम (43) के रूप में हुई है।कासिम इटहार के गठलू क्षेत्र का निवासी और तृणमूल बूथ कमेटी का अध्यक्ष था। शुक्रवार की रात वह घर नहीं लौटा। शनिवार की सुबह तलाशी शुरू की गयी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसके शव को देखा। उसका गला कटा हुआ था और उपेट और शरीर पर घाव के निशान थे। पुलिस के कुत्तों द्वारा मामले की जाँच में जुट गई है।
देखा जाये तो उत्तर दिनाजपुर के इटहार से लगातार हिंसा की खबरे आतीं रहीं है। हकीकत यही कि बंगाल में राजनीतिक हत्या और हिंसा का इतिहास नया नहीं है। पिछले साढ़े पांच दशकों से राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई में हत्या और हिंसा का बंगाल में हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। इस दौरान सत्ता संभालने वाले चेहरे जरूर बदलते रहे, लेकिन उनकी चाल और रक्त चरित्र रत्ती भर नहीं बदला और आज भी हिंसा का दौर जारी है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.