जलपाईगुड़ी। अमरनाथ यात्रा करने गए धूपगुड़ी के छह युवक बारिश एवं बादल फटने के बाद इस इलाके में वहां फंसे गए हैं। दरसल कल जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बादल फटने से आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस हादसे में 16 श्रद्धालुओं के मौत हो गई है और 40 लोग लापता हैं। मृतकों में सात महिलाएं और 6 पुरुष हैं। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। हालाँकि अच्छी बात है कि
अमरनाथ यात्रा करने गए सभी छह युवक फ़िलहाल सही सलामत हैं।
ये सभी युवक कुछ दिन पहले अमरनाथ यात्रा के लिए निकले थे। श्रीनगर पहुंचकर फिर वे पूजा के उद्देश्य से पैदल निकल पड़े। अचानक बारिश के मद्देनजर बादल फटने से सभी यात्री एक दूसरे से अलग हो गए। पहले तो चार लोग एक साथ मिल गए, लेकिन दो लोग नहीं मील रहे थे। मगर चारों ने तलाश कि और फिर और दो लोगों के खोज निकला।
लेकिन इस बीच सभी छह लोगों के परिवार के सदस्य काफी परेशान है। अमरनाथ में हुई घटना के बाद से परिवार के लोग काफी डर गए थे, लेकिन यह मालूम चलने के बाद की सभी सुरक्षित है, राहत की साँस ली है। उन्होंने जल्द युवको की वापसी के लिए धुपगुड़ी नगर पालिका से गुहार लगाई है।
इस बीच धुपगुड़ी नगर पालिका के उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने शनिवार को कहा कि जलपाईगुड़ी जिला प्रशासन से संपर्क कर उन्हें वापस लाने की व्यवस्था किया जा रहा है। सही 6 लोगों के स्वस्थ और सही सलामत होने की खबर हम लोगों को मिल चुकी है। उन्हें जल्द वापस लाने के लिए धुपगुड़ी नगर पालिका के द्वारा सभी स्तर पर प्रयास किया जा रहा है।