ADVERTISEMENT
Home » क्राइम » पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार , एक महीने पहले ही हुई थी शादी

पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार , एक महीने पहले ही हुई थी शादी

उत्तर दिनाजपुर। रायगंज नगर पालिका के वार्ड नंबर 7 के मिलोनपाड़ा इलाके में पति पर पत्नी की हत्या का आरोप से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत महिला का नाम पुलता बर्मन (30) है। पुलिस ने शव को बरामद कर. . .

उत्तर दिनाजपुर। रायगंज नगर पालिका के वार्ड नंबर 7 के मिलोनपाड़ा इलाके में पति पर पत्नी की हत्या का आरोप से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत महिला का नाम पुलता बर्मन (30) है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रायगंज जिला अस्पताल के मुर्दाघर में भेज दिया। इस घटना में पति सुमित विश्वास को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक सुमित रायगंज नगर पालिका के वार्ड नंबर 7 के मिलनपाड़ा इलाके के रहने वाले राखाल दास के घर में एक महीने से रह रहा था। सुमित की पहली पत्नी को छोड़कर जाने के बाद सुमित बिस्वास ने 1 साल पहले पुलता बर्मन से शादी की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी में अनबन चल रही थी। बीती रात पति सुमित का अपनी पत्नी से अनबन हो गई।
आरोप है कि पति सुमित विश्वास ने पत्नी को बुरी तरह पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। फिर पत्नी का खून से लथपथ शव को छुपाने का प्रयास किया। उस समय आसपास के लोगों से स्थानीय पूर्व पार्षद आरती मंडल को इसकी सूचना मिली तो आरती मंडल ने तत्काल रायगंज थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रायगंज भेज दिया।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम