Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » पश्चिम बंगाल » पर्यावरण थीम ‘ऑलिव ग्रीन डिफेंडिंग ग्रीन’ के तहत पूर्वी सिक्किम में छांगु झील को साफ करने में जुटी सेना

पर्यावरण थीम ‘ऑलिव ग्रीन डिफेंडिंग ग्रीन’ के तहत पूर्वी सिक्किम में छांगु झील को साफ करने में जुटी सेना

सिक्किम। सिक्किम पर्यावरण उत्सव के तहत त्रिशक्ति कोर के लगभग 150 भारतीय सेना जवानों ने पर्यावरण थीम ‘ऑलिव ग्रीन डिफेंडिंग ग्रीन’ को लेकर पर्यावरण अनुकूल पहल की। इसके अंतर्गत छांगु झील और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता सह वृक्षारोपण अभियान. . .

सिक्किम। सिक्किम पर्यावरण उत्सव के तहत त्रिशक्ति कोर के लगभग 150 भारतीय सेना जवानों ने पर्यावरण थीम ‘ऑलिव ग्रीन डिफेंडिंग ग्रीन’ को लेकर पर्यावरण अनुकूल पहल की। इसके अंतर्गत छांगु झील और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता सह वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में हिली वॉरियर्स, वन एवं पर्यावरण विभाग सिक्किम सरकार, चिप्सू बाजार समिति के प्रतिनिधियों, सिक्किम पुलिस के प्रतिनिधियों और छांगू गांव की स्थानीय पंचायत समिति के सदस्यों सहित विभिन्न स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया।
भारतीय सेना के अधिकारियों द्वारा वरिष्ठ वन अधिकारियों के साथ एक संयुक्त बातचीत की गई। कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण पर वार्तालाप, पर्यटक व्यवहार और भावी पीढ़ियों के लिए पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। भारतीय सेना पर्यावरण प्रबंधन और प्रकृति की सुरक्षा पर जोर देती रहती है। सभी प्रतिभागियों द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए स्थायी पर्यावरण अनुकूल प्रथाओं को अपनाने की शपथ ली गई।

Trending Now

पर्यावरण थीम ‘ऑलिव ग्रीन डिफेंडिंग ग्रीन’ के तहत पूर्वी सिक्किम में छांगु झील को साफ करने में जुटी सेना में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़