Home » देश » पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में निर्माणाधीन इमारत गिरी, 16 लोगों के फंसे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में निर्माणाधीन इमारत गिरी, 16 लोगों के फंसे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में बारिश के बीच एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में करीब 16 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।. . .

महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में बारिश के बीच एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में करीब 16 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड और आपातकालीन टीमें

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मोशी इलाके में पहुंच गईं। बचाव दल मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों को निकालने में जुटे हुए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भी मौके पर तैनात की गई हैं।

भारी बारिश बनी हादसे की वजह होने की आशंका

पुलिस और नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, भारी बारिश के कारण कचरे का एक बड़ा ढेर इमारत पर गिर गया, जिससे निर्माणाधीन ढांचा अचानक ढह गया।

मोशी इलाके में चल रहा था निर्माण कार्य

बताया जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम (PCMC) की ओर से मोशी इलाके में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत विकसित किया जा रहा था। हादसे के समय इमारत में निर्माण कार्य चल रहा था और कई मजदूर वहां मौजूद थे।

अधिकारियों ने संभाली कमान, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हादसे के बाद पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। मलबा हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है ताकि फंसे लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके। फिलहाल हादसे में हुई जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि मलबा पूरी तरह हटने के बाद ही मृतकों और घायलों की सही संख्या सामने आ पाएगी। साथ ही, इमारत की सुरक्षा व्यवस्था और हादसे के वास्तविक कारणों की जांच भी की जा रही है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम