Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

बागडोगरा के बिहार मोड़ इलाके से 6 गायों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

- Sponsored -

- Sponsored -


सिलीगुड़ीः सिलीगुड़ी महकमा के बागडोगरा बिहार मोड़ इलाके में बागडोगरा थाना पुलिस ने बुधवार देर रात 6 गायों के साथ 2 संदीग्धों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोहम्मद मुनज्जम और मोहम्मद साहिदुल हैं। दोनों नक्सलबाड़ी के तोताराम और छोटो मोनिराम जोत के रहने वाले हैं।
गुरुवार को पिकअप वैन में गायों को ले जाते समय बागडोगरा के बिहार मोड़ क्षेत्र से दोनों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास गायों के लिए वैध कागजात नहीं होने के कारण गाय सहित दोनों को गिरफ्तार किया गया है। पिकअप वैन को भी जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों को गुरुवार को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया। बागडोगरा थाने की पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Light
Dark