Home » पश्चिम बंगाल » भेटागुड़ी में भाजपा- तृणमूल के बीच जमकर मारपीट, दो घायल, टकराव से गरमाया माहौल

भेटागुड़ी में भाजपा- तृणमूल के बीच जमकर मारपीट, दो घायल, टकराव से गरमाया माहौल

कूचबिहार। दिनहाटा के भेटागुड़ी में भाजपा तृणमूल कांग्रेस के बीच हुई संघर्ष में 2 लोग घायल हुए हैं। घायलों का दिनहाटा महकमा अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना मंगलवार को करीब साढ़े 11 बजे भेटागुड़ी बाजार में हुई।. . .

कूचबिहार। दिनहाटा के भेटागुड़ी में भाजपा तृणमूल कांग्रेस के बीच हुई संघर्ष में 2 लोग घायल हुए हैं। घायलों का दिनहाटा महकमा अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना मंगलवार को करीब साढ़े 11 बजे भेटागुड़ी बाजार में हुई। हिंसा की खबर मिलते ही दिनहाटा पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों में तृणमूल कार्यकर्ता विश्वजीत बर्मन और अजीत बर्मन शामिल हैं। घटना के तुरंत बाद, तृणमूल कार्यकर्ताओं ने घायलों को बचाया और उन्हें दिनहाटा महकमा अस्पताल लाया।
तृणमूल के कार्यकर्ता का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दिन अचानक बाजार पर हमला कर दिया। हमले में तृणमूल कांग्रेस के दो कार्यकर्ता घायल हो गए। भाजपा तरह-तरह से इलाके को अशांत करने की कोशिश कर रही है।
हालांकि भाजपा नेता अजय राय ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज सुबह जब भाजपा कार्यकर्ता बाजार गए तो तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उन पर अचानक हमला कर दिया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Web Stories
 
शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं ये ड्राई फ्रूट्स इन लोगों को नहीं पीनी चाहिए ग्रीन टी रोजाना एक मुट्ठी अंकुरित मूंग खाने से दूर रहती हैं ये परेशानियां पथरी के दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए क्या करें? सर्दियों में ब्रेन स्‍ट्रोक से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स