नई दिल्ली। मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गायक जुबीन गर्ग का जिक्र किया। हाल ही में सिंगापुर में जुबीन का एक हादसे में निधन हो गया था। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को असम में लाया गया और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मन की बात में बोलते हुए पीए मोदी ने कहा ‘जुबीन गर्ग के असामयिक निधन से लोग शोक में हैं। जुबीन गर्ग एक मशहूर गायक थे। जिन्होंने देश भर में अपनी पहचान बनाई। असम की संस्कृति से उनका बहुत गहरा लगाव था। जुबीन गर्ग हमारी यादों में हैं। हमेशा बने रहेंगे। उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करता रहेगा।’
हाल ही में हुआ जुबीन गर्ग का निधन
आपको बता दें कि जुबीन गर्ग 20 सितंबर को सिंगापुर में होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वहां पहुंचे थे। इससे पहले 19 सितंबर को उनका निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली लाया गया, फिर असम लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार में हजारों की भीड़ जमा हुआ।
पीएम मोदी ने किया भूपेन हजारिका का किया जिक्र
पीएम मोदी ने कार्यक्रम में गायक भूपेन हजारिका का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा ‘उनकी आवाज इस बात का सबूत है कि कैसे भूपेन हजारिका जी के गीतों से दुनियाभर के अलग-अलग देश आपस में जुड़ते हैं। दरअसल, श्रीलंका में एक अच्छा प्रयास हुआ। इसमें भूपेन दा जी के मशहूर गीत ‘मनुहे मनुहार बाबे’, इसका श्रीलंकाई कलाकारों ने सिंहली और तमिल में अनुवाद किया है। कुछ दिनों पहले मुझे असम में उनके जन्मशताब्दी समारोह में शामिल होने का मौका मिला था। यह बहुत यादगार कार्यक्रम रहा।’