Home » मनोरंजन » महानायक अमिताभ बच्चन को जब रातों में नहीं आती नींद, सोने के लिए अपनाते हैं ये तरीका, फैंस के साथ साझा किया अचूक उपाय

महानायक अमिताभ बच्चन को जब रातों में नहीं आती नींद, सोने के लिए अपनाते हैं ये तरीका, फैंस के साथ साझा किया अचूक उपाय

डेस्क। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 83 साल के हो चुके हैं और इस उम्र में भी वह काफी एक्टिव हैं। फिल्मों के साथ-साथ अपने क्विज रियेलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की भी शूटिंग करते हैं, फैमिली इवेंट्स में भी. . .

डेस्क। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 83 साल के हो चुके हैं और इस उम्र में भी वह काफी एक्टिव हैं। फिल्मों के साथ-साथ अपने क्विज रियेलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की भी शूटिंग करते हैं, फैमिली इवेंट्स में भी शामिल होने का कोई मौका नहीं छोड़ते और सोशल मीडिया पर भी अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। बिग बी अक्सर सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ अपने मन की बात शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने नए ब्लॉग में बताया कि वह नींद की कमी और काम के बोझ को म्यूजिक थैरिपी से दूर करते हैं। अपने ब्लॉग में उन्होंने बताया कि डॉक्टर की सलाह के अनुसार, शरीर को ठीक होने के लिए कम से कम सात घंटे आराम चाहिए, इसके बाद भी उनके लिए उनका काम नींद से कहीं ज्यादा जरूरी हो जाता है।

नींद न आने पर क्या करते हैं बिग बी?

अपने ब्लॉग में बिग बी ने लिखा- ‘इन दिनों सुबह नींद की कोई प्रक्रिया शुरू नहीं होती… क्यों? क्योंकि काम, नींद से ज्यादा जरूरी हो गया है। मगर डॉक्टर्स का कहना है कि ये ठीक नहीं है। शरीर को कम से कम 7 घंटे की नींद तो चाहिए ही। क्योंकि, जब शरीर सो रहा होता है, ये विकसित होता है और अपनी मरम्मत करता है। ऐसे में क्या किया जाए? काम करते समय मैं ब्लॉग पर ही टिका रहता हूं। लेकिन, आधी रात की खामोशी में स्लाइड गिटार और सितार पर बजने वाला संगीत, जो सबसे भावपूर्ण शास्त्रीय एक अलग ही सुकून देता है। आत्मा के लिए इससे बेहतर कोई इलाज नहीं है। ”

बेचैन रातों में सुकून देता है संगीत

बिग बी ने अपने ब्लॉग में बताया कि उन्हें संगीत उन्हें बेचैन रातों में सुकून देता है और सोने में भी मदद करता है। अमिताभ बच्चन ने संगीत को सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि भगवान से जुड़ने का भी माध्यम बताया है और लिखा- ‘दुनिया के किसी भी कोने का संगीत हो, वो सात सुरों पर ही टिका है और ये सात सुर मानवता की पहचान हैं। अगर आप इनका सम्मान करेंगे तो ये आपका सम्मान करेंगे। नींद न आने पर म्यूजिक लगाओ और धीरे-धीरे वो तुम्हे शांति देंगे और नींद आएगी।’

नियमित रूप से ब्लॉग लिखते हैं बिग बी

अमिताभ बच्चन आज के समय में भी इंडस्ट्री के सबसे बिजी स्टार्स में से एक हैं। फिल्मों और टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की शूटिंग के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट में वह व्यस्त रहते हैं और फिर नियमित तौर पर ब्लॉग भी लिखते हैं। बता दें, अमिताभ बच्चन का संगीत के प्रति प्रेम काफी पुराना है और वह कई बार इसके बारे में बात कर चुके हैं। यही नहीं, कई फिल्मों में तो उन्होंने गाने भी गए हैं। बिग बी 83 साल के हो चुके हैं और इस उम्र में भी नई पीढ़ी के लिए मेहनत और अनुशासन की प्रेरणा बने हुए हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम