Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

मालदा में तनाव, भाजपा के जुलूस पर हुआ हमला, एक घायल

- Sponsored -

- Sponsored -


मालदा । भाजपा के 12 घंटे बंद के आह्वान पर गाजोल में अत्यधिक तनाव पैदा हो गया। बीजेपी के जुलूसों में तृणमूल कार्यकर्ताओं पर हमले के आरोप लगाया जा रहा हैं। इस घटना में मनोतोष मंडल नाम का एक भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गया। घटना के बाद भाजपा के जुलूस में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना गाजोल थाना क्षेत्र के बिद्रोही मोड़ इलाके में सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर हुई।
हालांकि भाजपा ने बंद के विरोध में शांतिपूर्ण जुलूस निकाला, लेकिन दूसरी ओर से तृणमूल कांग्रेस जुलूस के समर्थकों ने कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति पर काबू पाया गया। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.